इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कारों की मांग बढ़ रही है. बड़ी फैमिली को इस सेगमेंट की कारें खूब पसंद आती हैं. पिछले फाइनेंशियल ईयर में भी यही देखने को मिला. FY 2025-26 में हुई सेल की बात करें, तो Maruti Ertiga बिक्री के मामले में पहले नंबर पर है.
इसके अलावा, Mahindra Scorpio और Toyota Innova की सेल बढ़ी है. वहीं, XUV 7XO और Safari की मांग घटी है. टॉप-20 मॉडलों की बात करें, तो इन्होंने कुल 9,34,365 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए FY26 की बेस्ट सेलिंग 7-सीटर कारों के बारे में जानते हैं.
Maruti Ertiga
सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति अर्टिगा है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस 7-सीटर कार को कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.80 लाख से शुरू होकर ₹12.94 लाख तक जाती है. ये आकर्षक और मॉडर्न लुक, बोल्ड ग्रिल, LED टेललैंप्स और स्टाइलिश प्रोफाइल के साथ फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है. स्पेशियस केबिन, आरामदायक सीट्स, 209 लीटर बूट स्पेस, प्रीमियम फैब्रिक और अच्छी फिट-फिनिश इसे खास बनाते हैं.
फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो, क्रूज कंट्रोल, ऑटो AC, रियर AC वेंट्स, कीलेस एंट्री और पावर विंडोज हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, हिल असिस्ट, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं. इसकी 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (102 PS) सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है और ये 20.5 kmpl के साथ CNG में 26.11 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है.
Mahindra Scorpio
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है. FY 2025-26 में इस 7-सीटर कार को कुल 1,78,800 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Toyota Innova
लिस्ट में तीसरे नंबर पर इनोवा है. पिछले वित्त वर्ष में इस 7-सीटर MPV को कुल 1,12,188 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra Bolero
बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर बोलेरो है. इसे पिछले वित्त वर्ष 1,10,136 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 16.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra XUV 700
सेल घटने के बावजूद भी XUV 700 ने टॉप 5 सेवेन-सीटर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 87,412 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 6.1 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले वित्त वर्ष Carens + Clavis की 76,837 यूनिट, XL6 की 37,159 यूनिट, Fortuner की 35,216 यूनिट, Triber की 25,174 यूनिट, Rumion की 24,425 यूनिट, Safari की 19,508 यूनिट, Alcazar की 12,393 यूनिट, XEV 9S की 7,896 यूनिट, Gravite की 2,375 यूनिट, Kodiaq की 1,793 यूनिट, Vellfire की 1,483 यूनिट, Meridian की 1,201 यूनिट, Carnival की 874 यूनिट, Marazzo की 381 यूनिट और Tayron की मात्र 238 यूनिट बिकी हैं.