FY26 में Sedan सेल्स बूम: Maruti Dzire नंबर-1, Aura और Amaze की भी डिमांड बढ़ी


बेहतर कम्फर्ट और SUV के मुकाबले लोअर ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार चाहने वालों के लिए Sedan सबसे बेहतर ऑप्शन हैं. समय के साथ इनकी मांग घट रही है, लेकिन मार्केट में अभी भी तमाम ग्राहक मौजूद हैं जो इस तरह की गाड़ियां तलाशते हैं. पिछले वित्त वर्ष की सेल में भी यही देखने को मिला. FY26 में Maruti Dzire सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही.

इसके अलावा Hyundai Aura और Honda Amaze की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है. वहीं, Skoda Slavia, Tata Tigor और Hyundai Verna जैसी गाड़ियों की मांग घटी है. देश की टॉप सेडान ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 3,99,003 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 19.3% की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Dzire

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले वित्त वर्ष में इसकी कुल 2,29,130 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 38.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है. नया मॉडर्न लुक, शार्प हेडलैंप्स, स्लीक प्रोफाइल और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ रोड प्रेजेंस मजबूत है.

इंटीरियर में ड्यूल-टोन केबिन, 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ एपल कारप्ले, सनरूफ, ऑटो AC और आरामदायक सीट्स हैं. फीचर्स में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम और कनेक्टेड टेक हैं.

सेफ्टी में ग्लोबल NCAP 5-स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ABS और मजबूत बॉडी हैं. इसे 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल (80 bhp, 111 Nm) या CNG ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. ये इंजन 5-स्पीड MT/AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. माइलेज पेट्रोल में 24.79 KMPL और CNG में 33.73 km/kg है.

Hyundai Aura

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा है. FY 2025-26 में इस सेडान को कुल 68,066 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर 23.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda Amaze

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर होंडा अमेज़ है. इस अफोर्डेबल सेडान को पिछले वित्त वर्ष में 32,906 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर 0.6 की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Virtus

लिस्ट में चौथे नंबर पर फॉक्सवैगन वर्टस है. वित्त वर्ष 2025-26 में इस सेडान को कुल 22,959 नए कस्टमर मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 7.1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

SKoda Slavia

सेल घटने के बावजूद भी स्लाविया ने टॉप-5 सेडान की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. FY26 में इसको कुल 14,382 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर आई 7.7 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 सेडान के अलावा पिछले महीने Tigor की 12,147 यूनिट, Verna की 9,925 यूनिट, City की 7,142 यूनिट और Camry की मात्र 2,346 यूनिट बिकी हैं.



Source link