धाकड़ फीचर्स वाले Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम, इतना सस्ता खरीदने का मौका फिर नहीं आएगा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Samsung Galaxy S25 Ultra अमेज़न पर उपलब्ध, कीमत में बड़ी कटौती।
  • स्मूद डिस्प्ले, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा।
  • 20,000 रुपये की छूट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध।
  • Google Pixel 10 पर भी मिल रहा है आकर्षक डिस्काउंट।

Galaxy S25 Ultra Price Drop: अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाइस सस्ती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो शानदार मौका आ गया है. पावरफुल फीचर्स और प्रीमियम लुक वाला Galaxy S25 Ultra इस समय हजारों रुपये सस्ता हो गया है. अमेजन पर यह फोन अब तक की सबसे कम कीमत में लिस्टेड है और इसकी खरीद पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. बता दें कि S26 Ultra के लॉन्च होने के बाद भी यह फोन आउटडेटेड नहीं हुआ है और अब छूट के साथ यह बेस्ट डील साबित हो सकता है. आइए इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं.

Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है. फोन में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. 

अमेजन पर मिल रही है धांसू डील

भारत में Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह हजारों रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है. अमेजन पर इस फोन का Titanium Whitesilver, 12GB+256GB वेरिएंट केवल 1,09,999 रुपये में लिस्टेड है. 20,000 रुपये की इस सीधी छूट के अलावा फोन पर लगभग 3300 रुपये का कैशबैक और EMI पर 5200 रुपये से अधिक की बचत का मौका मिल रहा है. इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है. इस तरह देखा जाए तो यह फोन अपनी असली कीमत से काफी सस्ता खरीदा जा सकता है. 

Google Pixel 10 पर करें हजारों की बचत

Galaxy S25 Ultra की तरह गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 10 पर भी हजारों की बचत का मौका मिल रहा है. Pixel 10 पिछले साल अगस्त में 79,999 कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी यह अमेजन पर 13 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 69,444 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 2100 रुपये से ज्यादा के कैशबैक और बैंक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 68,000 रुपये से भी कम हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Android से जुड़े इन भ्रम को सच मानकर लोगों ने किया भरोसा, लेकिन सचाई कुछ और ही निकली



Source link