वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ है. अर्बन मोबिलिटी की बढ़ती मांग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के प्रति बढ़ते रुझान ने स्कूटर मार्केट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस साल की सबसे बड़ी खबर ये है कि पारंपरिक पेट्रोल स्कूटरों के साथ-साथ अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने भी टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है.
सेल के मामले में पहले नंबर पर Honda Activa है. वहीं, Jupiter और Suzuki Access क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. टोटल सेल पर नज़र डालें, तो वित्त वर्ष 2026 (FY26) में भारत में कुल 81.1 लाख स्कूटर बिके, जो FY25 की 68.5 लाख यूनिट्स के मुकाबले 18.5% अधिक हैं. इस साल 12.6 लाख अतिरिक्त स्कूटरों की बिक्री के साथ बाजार ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. आइए, मॉडल-वार सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Honda Activa
सेल के मामले में पहले नंबर पर एक्टिवा है. पिछले वित्त वर्ष में इस स्कूटर को कुल 28,45,052 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY 2025 में बिकी इसकी कुल 25,27,387 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Jupiter
लिस्ट में दूसरे नंबर पर जुपिटर है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस किफायती स्कूटर को कुल 14,63,328 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं इसकी कुल 11,48,870 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Suzuki Access
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस है. FY 2026 में इसको कुल 8,12,920 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गई इसकी कुल 7,15,000 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.70 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS iQube
चौथे नंबर पर आईक्यूब ने अपनी जगह पक्की की है. पिछले वित्त वर्ष में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुल 3,67,501 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं इसकी कुल 2,37,929 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 54.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Ntorq 125
लिस्ट में पांचवे नंबर एनटॉर्क है. पिछले वित्त वर्ष में इसकी कुल 3,63,904 यूनिट सेल की गई हैं. ये आकड़ा FY 2025 में बिकी इसकी कुल 3,34,500 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Bajaj Chetak
टॉप-6 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाला दूसरा ई-स्कूटर चेतक है. पिछले महीने इसकी कुल 3,02,674 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 1,15,627 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 161.70 प्रतिशत की भयंकर बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताए गए वित्त वर्ष 2025-26 के टॉप 6 स्कूटरों के अलावा पिछले महीने Suzuki Burgman Street की 2,87,177 यूनिट, Hero Destini 125 की 2,56,576 यूनिट, Honda Dio की 2,38,106 यूनिट और Yamaha RayZR की 2,31,986 यूनिट सेल की गई हैं.