iPhone Fold या iPhone Ultra! किस नाम से लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन? लीक्स में सामने आई ये जानकारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इसकी कीमत 1.8 लाख रुपये से शुरू होकर काफी अधिक होगी।

Apple Foldable iPhone: स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल डिवाइस तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और अब Apple भी इस सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी में है. काफी समय से चर्चा में चल रहा कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone साल 2026 में लॉन्च हो सकता है. इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके नाम को लेकर है क्या यह iPhone Fold कहलाएगा या iPhone Ultra? रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह डिवाइस Apple का अब तक का सबसे प्रीमियम और एडवांस्ड स्मार्टफोन हो सकता है. डिजाइन के मामले में यह पासपोर्ट की तरह खुलने वाला और बेहद पतला फोन हो सकता है.

लॉन्च को लेकर क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

कई लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स इस ओर इशारा कर रही हैं कि Apple इस फोल्डेबल फोन को सितंबर 2026 के इवेंट में पेश कर सकता है. हालांकि इसकी बिक्री साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के अनुसार, Samsung Display इस डिवाइस के लिए जुलाई 2026 से डिस्प्ले पैनल की सप्लाई शुरू कर सकता है. कुछ देरी की आशंका जरूर जताई गई है लेकिन लॉन्च टाइमलाइन लगभग तय मानी जा रही है.

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

इस फोल्डेबल iPhone में लगभग 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है जबकि बाहर की तरफ करीब 5.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. फोन को खोलने पर इसका अनुभव छोटे टैबलेट जैसा हो सकता है. इसकी मोटाई भी काफी कम रहने की उम्मीद है अनफोल्ड होने पर यह लगभग 5.6mm और फोल्ड होने पर करीब 11mm तक हो सकता है.

कंपनी इसके हिंज में हाई-क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल कर सकती है जिससे स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज काफी कम होगी. दावा है कि यह मौजूदा फोल्डेबल फोन्स की तुलना में ज्यादा स्मूद और मजबूत अनुभव देगा.

कैमरा और परफॉर्मेंस में भी दम

लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जो प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा. सेल्फी के लिए बाहरी स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा और अंदर की स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की संभावना है. सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी की जगह टच आईडी दिए जाने की बात सामने आई है.

परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें Apple का नया A20 चिपसेट, 12GB रैम और एडवांस्ड मॉडेम दिया जा सकता है. साथ ही नया iOS वर्जन बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स के साथ आ सकता है जिससे यूजर को टैबलेट जैसा अनुभव मिलेगा.

कीमत होगी काफी ज्यादा

इस फोल्डेबल iPhone की कीमत भी इसे खास बनाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 2000 से 2500 डॉलर के बीच हो सकती है. भारत में यह करीब 1.8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत इससे काफी ज्यादा जा सकती है.

आखिरकार नाम क्या होगा?

सबसे बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है इस डिवाइस का नाम क्या होगा. Apple इसे iPhone Fold या iPhone Ultra में से किसी एक नाम से पेश कर सकता है. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है लेकिन इतना तय है कि यह फोन कंपनी का सबसे अनोखा और महंगा स्मार्टफोन बनने वाला है.

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर घंटों स्क्रॉल करते हुए हो गए परेशान? अब ये AI आपको दिखाएगा सिर्फ जरूरी कंटेंट



Source link