India EV Sales March 2026: MG Windsor बनी नंबर 1, Punch EV और e Vitara में बंपर ग्रोथ


इंडियन ऑटो मार्केट में समय के साथ Electric Cars की मांग बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल पर नज़र डालें, तो MG Windsor मार्च 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Punch EV और e Vitara की सेल में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, XEV 9S और Harrier EV की मांग घटी है.

कुल सेल पर नज़र डालें, तो मार्च 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की कुल 24,716 यूनिट बेची गई हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 20,616 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, सेगमेंट की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

MG Windsor

सेल के मामले में पहले नंबर पर एमजी विंडसर है. पिछले महीने इसको कुल 4,530 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में हुई इसकी सेल के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 74 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XEV 9s

लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सईवी 9एस है. पिछले महीने इस देसी इलेक्ट्रिक कार को कुल 3,254 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में हुई सेल के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Tata Punch EV

पंच ईवी की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने इसकी कुल 2,871 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा पिछले महीने हुई सेल के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 171 प्रतिशत की धमाकेदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Nexon EV

लिस्ट में चौथे नंबर पर नेक्सॉन ईवी है. पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक SUV को कुल 2,405 यूनिट बिके हैं. हमारे पास फिलहाल पिछले महीने में हुई सेल का रिकॉर्ड नहीं है.

Maruti e Vitara

हाल ही में लॉन्च हुई ई-विटारा ने टॉप-5 EVs की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसको कुल 2,254 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मासिक स्तर पर आई 159 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों के अलावा पिछले महीने XEV 9e की 1,759 यूनिट, Harrier EV की 1,597 यूनिट, BE6 की 1,495 यूनिट, Curvv EV की 1,201 यूनिट, Tiago EV की 847 यूनिट, Comet EV की 682 यूनिट, Creta Electric की 600 यूनिट, ZS EV की 411 यूनिट, Tigor EV की 367 यूनिट और XUV3XO EV की मात्र 207 यूनिट बिकी हैं.



Source link