Automobile

Honda City 2026 Facelift और ZR-V Hybrid SUV 22 मई को होंगी लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होंडा कार्स इंडिया 22 मई 2026 को दो महत्वपूर्ण मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है. 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट और नई ZR-V हाइब्रिड SUV नए अवतार में आने वाली हैं. ये लॉन्च कंपनी के भारतीय बाजार में कमबैक और प्रीमियम सेगमेंट को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है.

ये दोनों लॉन्च होंडा की 2030 तक भारत में 10 नई कारें (जिनमें 7 SUV) लाने की बड़ी योजना का शुरुआती कदम हैं. कंपनी सेल्स बढ़ाने और SUV डिमांड को पूरा करने के लिए प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस कर रही है. 22 मई 2026 को दोनों मॉडल्स की आधिकारिक कीमत, वेरिएंट और फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगी. फिलहाल संभावित डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

2026 Honda City

पांचवीं जनरेशन की सिटी को मार्च 2023 में लॉन्च किए हुए तीन साल हो चुके हैं. अब इसका दूसरा फेसलिफ्ट आने वाला है. अपडेट्स मुख्य रूप से माइनर होंगे, जिनमें एक्सटीरियर डिजाइन में हल्का बदलाव, नए LED लाइट्स, रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर, साथ ही इंटीरियर में फीचर्स का अपग्रेड शामिल हो सकता है.

कंपनी मौजूदा इंजन ऑप्शन्स को बनाए रखने की उम्मीद है. 1.5-लीटर पेट्रोल (121 PS) और 1.5-लीटर डीजल (100 PS) इंजन, मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ इसे पेश किया जाएगा. हाइब्रिड वेरिएंट की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम मैटेरियल्स का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है.

सेडान सेगमेंट SUV की पसंद के कारण सिकुड़ रहा है, इसलिए ये फेसलिफ्ट वर्ना, वर्टस और स्लाविया जैसे कंपटीटर्स के खिलाफ सिटी को कंपटीटिव बनाए रखने में मदद करेगा. कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, जो मौजूदा रेंज (लगभग ₹12-20 लाख एक्स-शोरूम) के आसपास रहेगी.

New Honda ZR-V हाइब्रिड

ZR-V होंडा के लिए भारत में नया नामप्लेट होगा और ये पूरी तरह से CBU (कंपलीटली बिल्ट यूनिट) इंपोर्ट के रूप में आएगी. ये प्रीमियम 5-सीटर SUV कंपनी का हैलो/ब्रांड-बिल्डर मॉडल बनेगी, जो CR-V से नीचे और मिड-साइज प्रीमियम SUV सेगमेंट में पोजिशन होगी.

ZR-V में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e:HEV) पावरट्रेन होने की उम्मीद है, जो कुल 184 PS पावर दे सकता है. इसमें बेहतरीन फ्यूल एफिसियंसी और लगभग 1000 किलोमीटर की रेंज प्रति टैंक मिलने की बात कही जा रही है. डिजाइन में आकर्षक LED हेडलैंप्स, बड़ा ग्रिल, स्लोपिंग बोनट, 19-इंच अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी प्रोफाइल होगा.

इंटीरियर में प्रीमियम फीचर्स जैसे लार्ज टचस्क्रीन, गूगल बेस्ड इंफोटेनमेंट, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स और आरामदायक सीटिंग मिलेगी. ये मॉडल VW टिगुआन, स्कोडा कोडिएक/टेयरोन और अन्य प्रीमियम 5-सीटर SUV को टक्कर देगी. कीमत लगभग ₹40-45 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की संभावना है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।