Automobile

2026 Renault Triber अपडेट: ₹5.80 लाख में 7-सीटर, अब मिलेंगे 6 एयरबैग और नए फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 29, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

2026 Renault Triber अब पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड और सुरक्षित बन गई है. ₹5.80 लाख की शुरुआती कीमत में 6 एयरबैग, वायरलेस कनेक्टिविटी और शानदार स्पेस जैसी खूबियां इसे बजट फैमिली के लिए मजबूत विकल्प बनाती हैं. खास बात ये है कि अब एंट्री और मिड वेरिएंट्स में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं. अगर आप कम बजट में 7-सीटर कार लेने का सोच रहे हैं, तो ये अपडेट आपको जरूर चौंका देगा.

ख़बरें फटाफट

Renault Triber हो गई महंगी! फीचर अपडेट के साथ कंपनी ने बढ़ाए इतने दामZoom

Renault Triber को अपडेट किया गया है.

2026 Renault Triber को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है. इस मॉडल ईयर अपडेट में कंपनी ने मुख्य रूप से एंट्री-लेवल और मिड-लेवल वेरिएंट्स को ज्यादा सुविधाओं से लैस किया है, ताकि ये सेवेन सीटर फैमिली कार और भी आकर्षक और व्यावहारिक बन सके. नई 2026 Renault Triber की कीमत अब ₹5.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में ₹4,000 महंगी है. टॉप वेरिएंट Emotion की कीमत ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Renault Triber अभी भी 1.0 लीटर तीन सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ट्रांसमिशन के रूप में सभी वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध है, जबकि केवल टॉप Emotion वेरिएंट में AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

जुड़े नए फीचर्स

नई Triber में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. Evolution वेरिएंट में अब स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, डे-नाइट IRVM और रियर रूम लैंप दिए गए हैं. Techno वेरिएंट में ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टर, रियर डिफॉगर, थर्ड रो के लिए 12V सॉकेट, दो फ्रंट ट्वीटर और इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVM जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं. टॉप Emotion वेरिएंट में अब ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जो कम्फर्ट को और बढ़ाएगा.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ दिया गया है. डैशबोर्ड मॉडर्न डुअल-टोन थीम वाला है. सेकेंड रो की सीट्स पूरी तरह फोल्ड हो जाती हैं, जिससे बूट स्पेस 1,065 लीटर तक बढ़ जाता है. थर्ड रो तक आसानी से पहुँचने के लिए वन-टच टंबल फंक्शन भी दिया गया है.

सेफ्टी के मामले में रेनो ने 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जिनमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि शामिल हैं. अपनी किफायती कीमत, सेवेन सीट लेआउट, बढ़ी हुई सुविधाओं और अच्छे स्पेस के कारण ये उन फैमिली के लिए आकर्षक विकल्प बनी रहेगी, जो एक व्यावहारिक और फीचर रिच MPV चाहते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।