Automobile

VW Polo Electric लॉन्च: 455KM रेंज, ₹28 लाख कीमत, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

पोलो लवर्स के लिए गुड न्यूज़ है. New VW Polo Electric को लॉन्च किया गया है. नई VW पोलो इलेक्ट्रिक का लॉन्च प्राइस 25,000 यूरो (लगभग 28 लाख रुपये) है. ये 4 मीटर लंबी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक VW की पॉपुलर पोलो का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसे ID.Polo या ID. Polo के नाम से जाना जाएगा. ये MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनी है और यूरोप में 2026 के अंत में डिलीवरी शुरू होने वाली है. प्री-सेल्स जर्मनी में शुरू हो चुकी हैं.

कंपनी का दावा है कि ये कीमत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी. 52 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज 455 किलोमीटर (WLTP) तक है, जबकि बेस 37 kWh LFP बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 25,000 यूरो से शुरू होगी. भारत में लॉन्च की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसकी कीमत 28 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. ये मौजूदा ICE पोलो से ज्यादा स्पेस और बेहतर फीचर्स ऑफर करेगी. आइए, डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन

नई VW पोलो इलेक्ट्रिक का डिज़ाइन मॉडर्न और आकर्षक है. इसमें टॉप-माउंटेड DRLs, इल्यूमिनेटेड VW लोगो, स्लीक हेडलैंप्स और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल है. प्रॉमिनेंट स्लेटेड बंपर, ब्लैक्ड-आउट ORVMs, साइड स्कर्ट्स और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. सर्कुलर व्हील आर्चेस, C-पिलर पर रियर डोर हैंडल्स, जेंटली स्लोपिंग रूफलाइन और राइट फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है. रियर में कनेक्टेड टेललैंप्स और इल्यूमिनेटेड ‘Polo’ बैजिंग दी गई है. कुल मिलाकर ये ID.2all कॉन्सेप्ट से प्रेरित है और शहर के लिए परफेक्ट लगती है.

इंटीरियर

इसका केबिन प्योर पॉज़िटिव डिज़ाइन लैंग्वेज पर आधारित है. इसमें फिजिकल बटन क्लाइमेट कंट्रोल और ऑडियो के लिए रखे गए हैं, जो यूजर्स को पसंद आएंगे. 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में रेट्रो डिस्प्ले मोड है. इसे तीन ट्रिम ऑप्शन—Trend, Life और Style —में खरीदा जा सकता है. बूट स्पेस 441 लीटर (ICE पोलो के 351 लीटर से ज्यादा) है, जो सीट्स फोल्ड करने पर 1,243 लीटर तक बढ़ जाता है. पैनोरमिक ग्लास रूफ और न्यूमैटिक मसाज सीट्स जैसे ऑप्शनल फीचर्स उपलब्ध हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

13-इंच सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करती है. वायरलेस फोन चार्जिंग Life ट्रिम से ऊपर उपलब्ध है. डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्पोर्ट कम्फर्ट सीट्स भी दिए गए हैं. व्हीकल टू लोड (V2L) फंक्शन स्टैंडर्ड है, जो बाहर इलेक्ट्रिक डिवाइस चार्ज करने की सुविधा देता है.

सेफ्टी फीचर्स में लेन असिस्ट, साइड असिस्ट (Trend ट्रिम से), अडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रियर कैमरा (Life ट्रिम से) शामिल हैं. Style ट्रिम में LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स और 3D टेललैंप्स मिलते हैं. Connected Travel Assist जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है.

बैटरी, मोटर और रेंज

कार दो बैटरी ऑप्शन- 37 kWh LFP और 52 kWh NMC के साथ आएगी. 52 kWh बैटरी के साथ 155 kW (211 PS) मोटर मिलती है, जो 455 किमी (WLTP) रेंज देती है. बेस वेरिएंट में 85 kW (116 PS) या 99 kW (135 PS) मोटर के साथ 37 kWh बैटरी है, जिसकी रेंज करीब 329 किमी है. DC फास्ट चार्जिंग 90-105 kW तक सपोर्ट करती है. 37 kWh बैटरी 10-80% में लगभग 27 मिनट और 52 kWh बैटरी 24 मिनट में चार्ज हो जाती है. इसे फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है. बाद में 166 kW (226 PS) वाला GTI वेरिएंट भी आएगा.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।