Automobile

FY26 Car Export: Maruti Fronx नंबर-1, Jimny-Magnite की रिकॉर्ड ग्रोथ | India Car Export Report

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन मार्केट में बनी कारों का जलवा विदेशी बाजारों में भी लगातार बढ़ रहा है. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की एक्सपोर्ट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है. अगर वित्त वर्ष 2026 में की कुल एक्सपोर्ट की गई कारों के बारे में बात करें, तो इनकी 8,20,119 यूनिट विदेशी बाजार में भेजी गई है. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 6,89,513 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

एक्सपोर्ट के मामले में पहले नंबर पर Maruti Suzuki Fronx है. इसके अलावा, Jimny और Verna जैसी गाड़ियों की मांग भी विदेशी बाजार में बढ़ी है. दूसरी ओर Baleno जैसी कारों का एक्सपोर्ट घटा है. आइए, मॉडल-वाइज एक्सपोर्ट के डाटा पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Fronx

एक्सपोर्ट के मामले में पहले नंबर पर फ्रॉन्क्स है. पिछले वित्त वर्ष में इसकी कुल 90,186 यूनिट विदेशी बाजारों में भेजी गई. ये आंकड़ा FY25 में एक्सपोर्ट की गईं कुल 69,133 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Jimny

सबसे ज्यादा विदेशी बाजारों को भेजी गई दूसरी नंबर की कार जिम्नी है. पिछले वित्त वर्ष में इसकी 72,209 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. ये आंकड़ा FY25 में भेजी गई 47,982 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 50.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Verna

लिस्ट में तीसरे नंबर पर वरना है. वित्त वर्ष 2026 में इसकी 63,044 यूनिट विदेश भेजी गई. ये आंकड़ा FY25 में एक्सपोर्ट हुई कुल 52,615 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Nissan Magnite

एक्सपोर्ट के मामले में चौथे नंबर पर मैग्नाइट है. वित्त वर्ष 2026 में इसकी कुल 56,704 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं. ये आंकड़ा FY25 में भेजी गई 29,155 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 94,49 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Swift

लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्विफ्ट है. वित्त वर्ष 2026 में इसकी 53,661 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गई हैं. ये आंकड़ा FY25 की 35,952 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 49.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई टॉप-5 कारों के अलावा वित्त वर्ष 2026 में Grand i10 की 53,181 यूनिट, Baleno की 41,032 यूनिट, Dzire की 40,979 यूनिट, Aura की 40,751 यूनिट और S Presso की 40,210 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।