Automobile

Bajaj Pulsar NS400Z अब 349cc में! ₹24,500 सस्ती, जानें नए इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Bajaj ने Pulsar NS400Z को नए 349cc इंजन के साथ लॉन्च कर बड़ा सरप्राइज दिया है. अब ये बाइक पहले से ₹24,500 तक सस्ती हो गई है, जबकि पावर और फीचर्स में ज्यादा समझौता नहीं किया गया. क्या ये अपडेट इसे 300-400cc सेगमेंट की सबसे वैल्यू फॉर मनी बाइक बना देगा? जानिए नई कीमत, परफॉर्मेंस, फीचर्स और इस बदलाव के पीछे की पूरी रणनीति.

ख़बरें फटाफट

Bajaj Pulsar NS400Z हो गई सस्ती! अब मात्र ₹1.80 लाख में लाएं घरZoom

Pulsar NS400Z को सस्ता कर दिया गया है.

Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक Pulsar NS400Z को अपडेट करते हुए इसका इंजन 373 cc से घटाकर 349.13 cc कर दिया है. नया 349 cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन 9000 rpm पर 40.6 PS पावर और 7500 rpm पर 33.2 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कंपनी का दावा है कि पावर-टू-वेट रेशियो अब 247 PS प्रति टन है, जो बाइक को अभी भी स्पोर्टी और मजेदार बनाए रखता है.

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा कीमत में मिला है. दिल्ली एक्स-शोरूम पर नई Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत ₹1,80,092 रखी गई है. पुराने 373cc मॉडल की तुलना में कुल ₹24,500 तक की बचत हो रही है. ये बचत सिर्फ एक्स-शोरूम प्राइस कम होने से नहीं, बल्कि 18% GST स्लैब में आने, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन खर्च कम होने के कारण भी है. पहले ये बाइक लगभग ₹1.94 लाख के आसपास थी. आइए अन्य डिटेल्स पर भी नज़र डालते हैं.

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

डिजाइन और हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. नई NS400Z पुरानी वाली आक्रामक स्टाइलिंग, शार्प लुक और NS सीरीज का दमदार DNA बरकरार रखती है. इसमें 4 राइडिंग मोड्स, क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मौजूद हैं. सस्पेंशन, ब्रेक और रेडियल टायर भी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग को सपोर्ट करते हैं.

क्यों हल्का किया इंजन?

ये अपडेट Bajaj की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें कई मॉडल्स (Dominar 400 सहित) को सब-350cc कैटेगरी में लाकर टैक्स बेनिफिट दिया जा रहा है. परफॉर्मेंस में मामूली कमी के बावजूद बाइक की रिफाइनमेंट, डेली यूज और हाईवे दोनों पर अच्छी रहने की उम्मीद है. 0-100 km/h की स्पीड लगभग 6.4 सेकंड में पूरी हो जाती है, जबकि टॉप स्पीड 150 km/h के आसपास है.

किसके लिए बेहतर?

नई Bajaj Pulsar NS400Z उन युवा राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई है जो दमदार परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और अब बेहतर वैल्यू चाहते हैं. बाइक शोरूम्स में पहुंचना शुरू हो चुकी है. अगर आप 300-400cc सेगमेंट में एक स्पोर्टी और फीचर-लोडेड बाइक खोज रहे हैं, तो नई NS400Z आपके बजट को काफी राहत दे सकती है.

कंपनी ने क्या कहा?

बजाज के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सरंग कनाडे ने कहा कि Pulsar NS हमेशा से सुलभ परफॉर्मेंस और बोल्ड राइडिंग एक्सपीरियंस का प्रतीक रही है. नई 349cc वाली Pulsar NS400Z के साथ हम हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं. कम GST और कम ओनरशिप कॉस्ट के फायदे कस्टमर्स को दिए जा रहे हैं, जिससे NS का थ्रिलिंग अनुभव अब और आकर्षक वैल्यू प्रपोजिशन के साथ उपलब्ध है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।