Technology

आईफोन के कैमरा को कोई नहीं दे पाएगा टक्कर, सिरी मोड से निकल जाएगा सबसे आगे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आईफोन कैमरा ऐप में सिरी मोड से तेजी से होगी सर्चिंग।
  • कैमरा मेन्यू, पोस्टर, प्रोडक्ट पहचान कर देगा जानकारी।
  • विजुअल इंटेलिजेंस से कॉन्टैक्ट्स सेव और फूड डिटेल्स मिलेंगी।
  • एआई-पावर्ड एडिटिंग टूल्स से फोटो में ऑब्जेक्ट्स जोड़ सकेंगे।

Siri Mode In iPhone Camera App: AI के मामले में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के मुकाबले ऐप्पल फिलहाल कहीं नहीं है, लेकिन अब कंपनी ने अपने प्लान को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. जल्द ही ऐप्पल ऐसे एआई फीचर्स लाने वाली है, जो आईफोन यूज करने के एक्सपीरियंस को बदल देंगे. इनमें से एक सर्च को लेकर होगा. बताया जा रहा है कि ऐप्पल कैमरा ऐप में सिरी मोड देने वाली है, जिससे सर्चिंग बेहतर होने के साथ-साथ फास्ट भी होगी. iOS 27 अपडेट के साथ इस फीचर को रोल आउट किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा.

कैमरा ऐप में सिरी मोड कैसे काम करेगा?

अभी आईफोन कैमरा ओपन करने पर फोटो और वीडियो जैसे ऑप्शन नजर आते हैं. नई अपडेट में इनमें एक नया सिरी मोड भी एड हो जाएगा. इस पर टैप कर यूजर एआई पावर्ड इंटरफेस एक्टिव कर सकेंगे. इसके बाद यूजर किसी भी चीज पर कैमरा प्वाइंट कर उससे जुड़े सवाल पूछ सकेंगे और सिरी उसके जवाब देगा. यह फीचर कैमरा के सामने आने वाले पोस्टर, मेन्यू और प्रोडक्ट्स को पहचान सकेगा. जैसे ही आप आईफोन का कैमरा किसी रेस्टोरेंट के मेनू पर प्वाइंट करेंगे, यह तुरंत उससे जुड़े रिव्यूज और दूसरी डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर दिखा देगा. 

विजुअल इंटेलीजेंस से आसान होगा काम

नई अपडेट में विजुअल इंटेलीजेंस से कई और काम भी आसान हो जाएंगे. अपडेट के बाद यूजर प्रिंट किए गए फोन नंबर और एड्रेस  को स्कैन कर कॉन्टैक्ट्स में सेव कर पाएंगे. इसी तरह खाने को स्कैन करने के बाद यह उससे जुड़ी सारी जानकारी भी दे पाएगा. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सिरी को चैटबॉट स्टाइल दिए जाने की उम्मीद है और सिस्टम-लेवल कंट्रोल के साथ स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर भी पेश किया जा सकता है. 

फोटो एडिटिंग के लिए भी आएंगे नए टूल

कैमरा ऐप में नए फीचर जोड़ने के साथ-साथ ऐप्पल नए फोटो एडिटिंग टूल्स भी लाने वाली है. एआई पावर्ड इन टूल्स की मदद से यूजर किसी फोटो में ऑब्जेक्ट्स जोड़ सकेंगे. इसके अलावा फोटो की क्वालिटी और कलर को भी एडजस्ट करने का ऑप्शन आएगा. नए टूल में एक रिफ्रेम का भी ऑप्शन होगा, जिसकी मदद से फोटो को नया परस्पेक्टिव दिया जा सकेगा. इन सभी फीचर्स को iOS 27 अपडेट के साथ रोल आउट किए जाने की उम्मीद है. जून में इस अपडेट की झलक दिखाई जाएगी और सितंबर में इसे रोल आउट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

eSIM से भर गया मन, फिजिकल सिम छोड़ने को तैयार नहीं हैं लोग, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।