Technology

Smart Tv ले रहे हैं तो इस चीज का रखें खास ध्यान, स्किप कर दी तो नहीं आएगी मूवीज और गेमिंग का मजा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्मार्ट टीवी में रिफ्रेश रेट फीचर, इस्तेमाल के अनुभव को बेहतर बनाता है।
  • रिफ्रेश रेट स्क्रीन एक सेकंड में इमेज अपडेट करने की संख्या बताता है।
  • हाई रिफ्रेश रेट ब्लर कम, आंखों पर कम दबाव, स्मूथ एक्शन दिखाता है।
  • गेमिंग में इनपुट लैग कम होता है, 120Hz या उससे अधिक चुनें।

Smart Tv Refresh Rate: आजकल स्मार्ट टीवी में एक ऐसा फीचर आने लगा है, जो बड़े काम है, लेकिन ज्यादातर लोग उस पर ध्यान नहीं देते. अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं तो इस फीचर पर जरूर ध्यान दें. हम बात कर रहे हैं रिफ्रेश रेट की. आज के समय में यह फीचर एक जरूरत बन गया है. कई कंपनियां भी इसकी खूब ब्रांडिंग कर रही हैं. ऐसे में अगर आपको इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ जाएं तो पीछे नहीं हटना चाहिए. यह फीचर फिल्में देखने से लेकर गेमिंग तक के एक्सपीरियंस को शानदार बना देगा. आइए जानते हैं कि यह फीचर क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं. 

क्या होती है Refresh Rate?

आसान भाषा में समझें तो कोई स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार नई इमेज को अपडेट या रिफ्रेश करती है, उसे रिफ्रेश रेट कहा जाता है. यानी कोई डिस्प्ले एक सेकंड में कितनी नई इमेज दिखाता है. इसे Hertz (Hz) में मापा जाता है. ज्यादातर बेसिक टीवी में आपको 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलती है. नया टीवी खरीदते समय आपको इस रिफ्रेश रेट वाले मॉडल से दूरी बनानी चाहिए. 

क्या है ज्यादा Refresh Rate के फायदे?

ज्यादातर लोगों को भले ही यह एक टेक्नीकल फीचर लगता हो, लेकिन जब आप हाई रिफ्रेश रेट वाली टीवी को यूज करेंगे तो इसका फर्क साफ दिखेगा. हाई रिफ्रेश रेट वाले टीवी के बड़े फायदों की बात करें तो यह ब्लर को कम कर देता है. इसके अलावा ज्यादा रिफ्रेश रेट आंखों पर भी कम दबाव डालती है और लंबे समय तक टीवी देखना थकाऊ नहीं होता. अगर आप स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो ज्यादा रिफ्रेश रेट आपके मैच देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर कर देगी. इससे मैच में चल रहा एक्शन स्मूद दिखता है. वहीं अगर आप टीवी पर गेमिंग करते हैं तो हाई रिफ्रेश रेट इनपुट लैग को कम कर देती है. इससे गेम अधिक रिस्पॉन्सिव फील होता है. इसलिए आप 120 Hz, 144 Hz, 165 Hz या इससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले मॉडल को चुनें.

स्मार्ट टीवी लेते समय इन बातों का ध्यान रखना भी जरूर

– अगर आपको स्मार्ट टीवी में ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल करनी है तो ज्यादा रैम वाला मॉडल चुनें.
– टीवी खरीदते समय मॉडल ईयर जरूर देखें और तीन साल से पुराने मॉडल को न खरीदें.
– टीवी का साउंड आउटपुट जरूर चेक करें. टीवी में कम से 30W तक का साउंड आउटपुट होना चाहिए. 
– ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए आप टीवी के साथ साउंडबार भी खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone पर पूरी तरह बदल जाएगा फोटो एडिटिंग का तरीका, ऐप्पल लाने वाली है सबसे धांसू फीचर्स

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।