Technology

दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk कौन-सा फोन यूज करते हैं? एक फोटो ने खोल दिया सारा राज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 30, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एलन मस्क कैलिफ़ोर्निया में iPhone 17 Pro इस्तेमाल करते दिखे।
  • मस्क ने पहले भी वैकल्पिक स्मार्टफोन बनाने के संकेत दिए थे।
  • अन्य अरबपति जैसे जुकरबर्ग सैमसंग, गेट्स फोल्डेबल फोन यूज करते हैं।

Which Phone Elon Musk Uses: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क टेक जगत के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट और एक्टिविटी पर पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं. इसके अलावा इस बात में भी लोगों को बहुत दिलचस्पी है कि मस्क कौन-से गैजेट यूज करते हैं. अब एक फोटो से यह राज तो खुल गया है कि मस्क के पास कौन-सा फोन है. हाल ही में एक फोटो में मस्क को फोन पकड़े हुए देखा जा सकता है. इससे यह पता चल गया है कि दुनिया का सबसे अमीर इंसान किस कंपनी का कौन-सा मॉडल यूज करता है.

Which Phone Elon Musk Uses?

हाल ही में मस्क की एक फोटो वायरल हुई थी. कैलिफॉर्निया के फेडरल कोर्ट में एंट्री करते समय उनकी यह फोटो ली गई थी. इसमें देखा जा सकता है कि मस्क के हाथ में डीप ब्लू कलर का iPhone 17 Pro मॉडल है. अरबपतियों का आईफोन यूज करना नया ट्रेंड नहीं है, लेकिन मस्क के हाथ में आईफोन देखकर लोगों का इंट्रेस्ट जरूर पैदा हुआ है. दरअसल, मस्क कई मौकों पर कह चुके हैं कि वो ऑल्टरनेटिव स्मार्टफोन बनाएंगे. उन्होंने टेस्ला फोन बनाने के भी संकेत दिए थे. यह पहली बार नहीं है, जब मस्क का ऐप्पल डिवाइस के प्रति झुकाव देखा गया है. वो पहले भी कई बार आईफोन की तारीफ कर चुके हैं. उन्हें आईफोन का कैमरा विशेष तौर पर पसंद है.

बाकी अरबपति कौन-सा फोन यूज करते हैं?

अरबपतियों के बीच आईफोन काफी पॉपुलर हैं, लेकिन सारे अरबपति आईफोन ही यूज करते हैं, यह कहना भी ठीक नहीं हैं. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कई मौकों पर सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा फोन के साथ देखा गया है. इसी तरह बिल गेट्स सैमसंग का फोल्डेबल फोन यूज करते हैं. ऐप्पल सीईओ टिम कुक के पास जाहिर तौर पर आईफोन का लेटेस्ट मॉडल होता है, वहीं गूगल सीईओ सुंदर पिचई पिक्सल डिवाइसेस के साथ-साथ दूसरी कंपनियों के फोन भी यूज करते हैं. 

फोन पर कवर यूज नहीं करते अरबपति

यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि अरबपति लोग अपने फोन पर कवर यूज नहीं करते. आम लोग जहां फोन खरीदते ही उसका कवर पसंद करने लगते हैं, वहीं अरबपति लोग बिना कवर के फोन यूज करते हैं. इसके कई फायदे भी हैं. कवर न लगाने से फोन हीट नहीं होता और उसका लुक भी बरकरार रहता है. इसके अलावा कवर में हाइजीन का इश्यू भी रहता है.

ये भी पढ़ें-

फोन की बैटरी रिचार्ज हो सकती है, लेकिन रिमोट की नहीं, इसके पीछे क्या राज छिपा है?

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।