Automobile

Top 10 Car Brands April 2026: Maruti नंबर-1, Tata-Mahindra-Hyundai की सेल घटी, Renault ने मारी बाजी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Top 10 Car Brands April 2026: इंडियन कार मार्केट गुलज़ार है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. वित्त वर्ष 2026-27 के पहले माह यानी अप्रैल 2026 में कार कंपनियों ने जमकर सेल की. पिछले महीने की टॉप-10 कार कंपनियों ने मिलकर 4,31,085 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2026 में बिकी 39,539 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 1.92 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

अप्रैल 2026 में भी Maruti Suzuki देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही. इसके अलावा, Tata और Mahindra के साथ Hyundai की डिमांड मासिक स्तर पर कम हुई है. Maruti के बाद Renault एकमात्र कार कंपनी है, जिसने मासिक स्तर पर ग्रोथ की है. आइए, कंपनी-वार सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है. पिछले महीने इनकी कुल 1,87,704 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2026 में सेल की गईं मारुति द्वारा 1,69,428 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Motors
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले महीने इन्होंने कुल 59,000 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2026 में बिकी इसकी कुल 66,971 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 11.9 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Mahindra

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. अप्रैल 2026 में इसे कुल 56,331 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2026 में बिकी 60,272 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 6.5 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Hyundai

चौथे नंबर पर हुंडई का नाम है. पिछले महीने इनकी कुल 51,902 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2026 में सेल की गईं 55,064 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 5.7 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota

सेल घटने के बावजूद भी टोयोटा ने टॉप-5 की लिस्ट में खुद को बरकरार रखा है. पिछले महीने इसको कुल 30,159 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2026 में बिकी इसकी कुल 35,125 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 14 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई अप्रैल 2026 की टॉप-5 कंपनियों के अलावा पिछले महीने Kia की 27,286 यूनिट, Renault की 5,413 यूनिट, MG की 6,018 यूनिट, Honda की 4,069 यूनिट और Nissan की मात्र 3,203 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।