Maruti Suzuki Victoris मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV है. ये Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशनिंग वाली 5-सीटर मिड-साइज SUV है, जिसे मारुति अपने ARENA आउटलेट के माध्यम से सेल करती है. ग्राहक इसे स्टाइलिश डिजाइन, लेवल-2 ADAS, 5-स्टार सेफ्टी और मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ खरीद सकते है. ये फैमिली यूज, एडवेंचर और बेहतर फ्यूल एफिशियेंसी के साथ एक कंप्लीट पैकेज है.
प्राइस डिटेल पर नज़र डालें, तो Victoris की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹19.99 लाख तक जाती है. इसे कुल 36 वेरिएंट ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. बेस LXi (पेट्रोल MT) ₹10.50 लाख, CNG ऑप्शन ₹11.50 लाख से शुरू और ZXi Plus Strong Hybrid वेरिएंट ₹19.99 लाख में उपलब्ध है. अगर हाल ही में आप विक्टोरिस खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डिजाइन से लेकर इसके इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डाल लीजिए.
डिजाइन और इंटीरियर
Victoris का डिज़ाइन मॉडर्न और बोल्ड है. फ्रंट में वाइड ग्रिल, स्वेप्ट-बैक LED हेडलैंप्स और बोल्ड DRLs दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल में स्क्वायर व्हील आर्चेस, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स (17 इंच) और मस्कुलर लुक हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, स्पॉइलर और स्किड प्लेट हैं. इसकी लंबाई 4360 mm और व्हीलबेस 2600 mm है. ये रोड पर प्रीमियम और कमांडिंग प्रेजेंस देती है.
केबिन प्रीमियम है. ब्लैक-आइवरी डुअल टोन, 3-लेयर डैशबोर्ड, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आता है. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और रियर AC वेंट्स कम्फर्ट बढ़ाते हैं. स्पेस अच्छा है, लेकिन टॉल पैसेंजर्स को रियर हेडरूम थोड़ा टाइट लग सकता है. बूट स्पेस प्रैक्टिकल है.
फीचर्स और सेफ्टी
इसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.65-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम (Dolby Atmos), वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, Alexa वॉइस AI और Suzuki Connect ऐप के साथ खरीदा जा सकता है. हाई वेरिएंट्स में गेस्टचर कंट्रोल टेलगेट भी है.
Victoris मौजूदा समय में मारुति की सबसे सेफ SUV है. इसे Global NCAP और Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. ग्राहक इसको 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, TPMS, ABS के साथ EBD, ESP और लेवल-2 ADAS के साथ खरीद सकते हैं, जिसमें अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ऑटो इमरजेंसी ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इंजन और माइलेज
- 1.5 L पेट्रोल इंजन: 102 bhp, 139 Nm के साथ MT/AT/AWD ऑप्शन. ARAI माइलेज 21 KMPL.
- हाइब्रिड: 140 bhp (पेट्रोल इंजन + मोटर), 139 Nm के साथ e-CVT ऑप्शन. ARAI माइलेज 28.65 KMPL.
- CNG: 87 bhp (CNG मोड) में और माइलेज 27 km/kg तक.