Upcoming Cars in May 2026: इंडियन ऑटो मार्केट में मई का महीना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है. इस महीने पांच प्रमुख वाहन लॉन्च होने वाले हैं, जो सेडान, प्रीमियम SUV, परफॉर्मेंस SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट को कवर करेंगे. इनमें Honda City Facelift, MG Majestor, Toyota Urban Cruiser Ebella, Skoda Kodiaq RS और Tata Sierra EV शामिल हैं.
ये लॉन्च ग्राहकों को स्टाइल, फीचर्स, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए विकल्प देंगे. Honda की पॉपुलर सेडान को अपडेट, MG की फ्लैगशिप एसयूवी, Toyota की नई ईवी, Skoda की स्पोर्टी कोडियक और Tata की अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में तहलका मचाने को तैयार हैं. ये लॉन्च कंपटीशन बढ़ाएंगे और ग्राहकों को नए विकल्प प्रदान करेंगे. आइए, सबके बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
Honda City Facelift (22 मई)
Honda City Facelift मार्केट के अंदर 22 मई को लॉन्च होने वाली है. ये मौजूदा जनरेशन का दूसरा बड़ा अपडेट होगा. बाहरी बदलावों में नए हेडलैंप्स, टेललाइट्स, रिडिजाइन बंपर्स और नए अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं. इंटीरियर में फीचर्स बढ़ने की उम्मीद है, जैसे वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पावर्ड ड्राइवर सीट. पावरट्रेन में 1.5-लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्प बरकरार रहेंगे. ये Verna, Virtus और Slavia जैसी राइवल्स से मुकाबला करेगी. अनुमानित कीमत ₹12.5 लाख से शुरू होगी.
MG Majestor (मई के पहले या दूसरे सप्ताह)
MG Majestor पहले से बिक रही Gloster की सक्सेसर है और फुल-साइज प्रीमियम SUV सेगमेंट में Fortuner को टक्कर देगी. 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 215 bhp पावर और 478 Nm टॉर्क देगा, जिसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 4WD ऑप्शन होगा. लग्जरी फीचर्स में डुअल 12.4-इंच स्क्रीन्स, पैनोरमिक सनरूफ, JBL ऑडियो, मसाज सीट्स और एडवांस्ड ऑफ-रोड मोड्स शामिल हैं. कीमत ₹39-45 लाख के आसपास रहने की संभावना है.
Toyota Urban Cruiser Ebella (मई के आखिरी सप्ताह)
Toyota की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser Ebella पहले से बिक रही Maruti e-Vitara पर बेस्ड है. 49 kWh और 61 kWh बैटरी ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे, जिनमें 440-543 KM तक रेंज मिल सकती है. फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और स्लाइडिंग रियर सीट्स होंगे. कीमत ₹16-20 लाख के रेंज में रहने की उम्मीद है, जो Creta Electric और BE 6 जैसी EVs को चुनौती देगी.
Skoda Kodiaq RS (मई-जून)
Skoda Kodiaq RS इंडियन मार्केट के अंदर 2026 की दूसरी तिमाही में आएगी. ये परफॉर्मेंस वर्जन 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन (265 bhp, 400 Nm) के साथ AWD और DSG गियरबॉक्स पेश करेगा. 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 6.3 सेकंड में पकड़ सकेगी. ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स, स्पोर्टी इंटीरियर और बड़े व्हील्स के साथ प्रीमियम फील देगी. अनुमानित कीमत ₹55-60 लाख होने वाली है.
Tata Sierra EV (मई के तीसरे सप्ताह)
Tata Sierra EV को Harrier EV के नीचे पोजिशन किया जाएगा. RWD और AWD दोनों ऑप्शन्स, अच्छी रेंज और ADAS फीचर्स के साथ आएंगे. ICE वर्जन से थोड़े अलग स्टाइलिंग, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ मिलेंगे. कीमत ₹15-25 लाख के बीच रह सकती है, जो अफोर्डेबल EV सेगमेंट को बूस्ट देगी. ये लॉन्च इंडियन कार मार्केट को नई एनर्जी देगा.