Automobile

Vijay Car Collection: आलीशान वेलफायर से लेकर मामूली मोपेड तक, थलपति विजय के गैराज में खड़ी हैं ये गाड़ियां

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 4, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Thalapathy Vijay Car Collection : थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु में सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है. करोड़ों के मालिक विजय का नाम अब सबकी जुबान पर है. करोड़ों की संपत्ति के मालिक टीवीके प्रमुख के पास कई लग्‍जरी गाडियां तो हैं ही, उनके गैराज में आम आदमी की सवारी टीवीएस मोपेड, TVS XL Super भी खड़ी है.

ख़बरें फटाफट

लग्‍जरी वेलफायर से लेकर मामूली मोपेड तक,थलपति विजय के पास हैं ये गाड़ियांZoom

टीवीके प्रमुख विजय अरबपति हैं और उनके पास कई गाडियां हैं.

Thalapathy Vijay Car Collection : अभिनेता से नेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके डीएमके और एआईडीएमके को रुझानों में पछाड़कर 108 सीटों पर आगे चल रही है. विजय खुद चेन्नई के पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. विजय अरबपति हैं और उनके पास कई गाडियां हैं. चुनावी हलफनामे में TVK प्रमुख ने अपनी गाडियों का भी खुलासा किया है. उनका गैराज में लग्ज़री और सादगी दोनों का अनोखा मेल दिखाई देता है. विजय के गैराज में कुल ₹7.52 करोड़ के वाहनों का बेड़ा है. इस कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि जहां एक तरफ करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां शान बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 45 हजार की एक मामूली मोपेड भी खड़ी है.

विजय के कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार BMW i7 है. लगभग ₹2.50 करोड़ की कीमत वाली यह ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान तकनीक का बेहतरीन नमूना भी है. राजनीति में कदम रखने के बाद विजय अक्सर चेन्नई की सड़कों पर इसी में नजर आते हैं. 449 हॉर्सपावर की शक्ति वाली यह कार महज 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इस कार की पीछे वाली सीट पर एक विशाल ‘थिएटर स्क्रीन’ और स्काई लाउंज रूफ दी गई है.

Toyota Vellfire भी है विजय की पसंद

विजय के पास Toyota Vellfire भी है. ₹1.19 करोड़ से अधिक की कीमत वाली यह लग्जरी MPV अपनी आरामदायक सीटों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. थलपति विजय अक्सर लंबी शूटिंग या राजनीतिक रैलियों के दौरान इसी का इस्तेमाल करते हैं. इसके अंदर की रिक्लाइनिंग सीट्स और 15-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम सफर की थकान को पल भर में गायब कर देता है.

एग्जीक्यूटिव क्लास का जलवा: BMW 5 Series

थलपति विजय के पास BMW 5 Series भी है. ₹74.8 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार क्लास और परफॉरमेंस का सटीक संतुलन है. 258 hp की पावर देने वाली यह कार अपने कर्व्ड डिस्प्ले और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के कारण जानी जाती है. यह उन मौकों के लिए है जब विजय खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं और शहर के बीचों-बीच एक स्मूथ राइड का आनंद लेना चाहते हैं.

मारुति स्विफ्ट की भी करते हैं सवारी

करोड़ों की बीएमडब्ल्यू के बगल में विजय के गैराज में भारत की सबसे पसंदीदा फैमिली कार मारुति स्विफ्ट भी खड़ी है. पिछले चुनावों में जब विजय खुद इस कार को ड्राइव करते हुए वोट डालने पहुंचे थे, तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. यह कार प्रतीक है कि एक सुपरस्टार होने के बावजूद विजय जमीनी हकीकत और आम लोगों की पसंद से आज भी जुड़े हुए हैं.

सबसे बड़ा सरप्राइज है TVS XL Super

थलपति विजय के गैराज का सबसे चौंकाने वाला सदस्य है TVS XL Super. जहां दुनिया भर के सेलिब्रिटीज केवल करोड़ों के सुपरबाइक्स का शौक रखते हैं, वहीं विजय के पास ₹44,900 की यह मामूली मोपेड होना हर किसी को चौंकाता है. यह वह वाहन है जिसे भारत का मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए इस्तेमाल करते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।