Latest News

Breaking News in Hindi Today : गर्मी में कार में आग से बचने के आसान उपाय

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Breaking News in Hindi Today : पूरे देश भर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप में कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी तपने लगती है. तापमान बढ़ते ही इंजन, बैटरी, वायरिंग और डैशबोर्ड के अंदर मौजूद ज्वलनशील हिस्सों पर दबाव बढ़ जाता है. जिस वजह से आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं लेकिन अगर समय रहते कुछ जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं तो कार को ‘आग का गोला’ बनने से आसानी से बचाया जा सकता है.

इस पर टूटू धवन जो एक प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ हैं और कारों की मरम्मत और बहाली के लिए दिल्ली में मशहूर हैं. लोकल 18 की टीम ने उनसे खास बातचीत की. उन्होंने लोगों को गर्मी के मौसम में खास तौर पर गाड़ी को लेकर कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी हैं, इस पर विस्तार से चर्चा की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ सलाह दिया.

पार्किंग सही जगह पर जरूरी

एक्सपर्ट टूटू धवन ने बताया कि गर्मियों में गाड़ी पार्किंग करते समय बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए. लोग अक्सर गाड़ी को धूप में खड़ा कर देते हैं. जो कि बेहद गलत है. गाड़ी को धूप में ना खड़ा करके किसी बेसमेंट या छांव वाली जगह या फिर जहां पर पेड़ पौधे हों उसके नीचे खड़ी करना चाहिए. गाड़ी पार्किंग छांव में करने के साथ ही गाड़ी के शीशे को एक इंच तक खोल दें. एक ही शीशा खोलें लेकिन कम से कम एक इंच तक खुला रहने दें. ताकि जब आप अपनी कार में वापस लौट कर आएंगे तो कार आपको तपती हुई नहीं मिलेगी.

बता दें कि गर्मियों की वजह से देश भर में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान अक्सर चला जाता है और जब गाड़ी धूप में खड़ी होती है तो उसके अंदर का तापमान 60 से 70 डिग्री तक हो जाता है. क्योंकि सब कुछ सिंथेटिक कार के अंदर लगा होता है, जिस वजह से जैसे ही आप कार के अंदर आते हैं और जल्दबाजी में उसे ऑन करके चलाते हैं, तब अक्सर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.

एयर कंडीशनर ऑन करते समय ध्यान दें

एक्सपर्ट टूटू धवन ने बताया कि जो पुरानी गाड़ियां होती थी, उनके अंदर एयर कंडीशनर और पंखा ड्राइवर के कंट्रोल में होता था, लेकिन अब जो नई गाड़ियां आ रही है. उसमें एयर कंडीशनर और पंखे पर ड्राइवर का कोई कंट्रोल नहीं होता. ये ऑटोमेटिक होती हैं. ऐसे में अगर आप बहुत गर्म गाड़ी के अंदर तुरंत आते हैं तो एयर कंडीशनर को ऑन करते समय कई बातों का ख्याल रखें जैसे एकदम से उसका तापमान कम ना करें बल्कि शुरू में हल्के तापमान पर उसे ऑन करके छोड़ दें. इससे भी बेहतर तरीका यह है कि जब आप गर्म गाड़ी के अंदर जाएं और आपको एहसास हो कि गाड़ी बहुत ज्यादा गर्म है तो बाहर निकलकर उसके चारों दरवाजे खोल दीजिए. ऐसा करने से अंदर की गर्मी बाहर चली जाएगी और कार के अंदर का तापमान मेंटेन हो जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।