Automobile

Maruti Suzuki Swift Hydrogen Engine Debut: 135hp पावर के साथ नई ग्रीन कार टेक्नोलॉजी पेश

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 7, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Maruti Suzuki Swift अब पेट्रोल या CNG नहीं, बल्कि हाइड्रोजन इंजन के साथ भविष्य की कार बनकर सामने आई है. Suzuki और AVL ने Vienna Motor Symposium 2026 में 135hp पावर वाली Hydrogen Swift पेश कर ऑटो इंडस्ट्री को चौंका दिया. ये कार टेल पाइप से सिर्फ पानी छोड़ती है और ग्रीन मोबिलिटी की नई दिशा दिखाती है. जानिए इसकी टेक्नोलॉजी, फीचर्स और भारत लॉन्च की संभावनाएं.

ख़बरें फटाफट

पेट्रोल-डीजल छोड़ो, अब 'पानी' पर चलेगी Swift! कंपनी लाई अनोखी टेक्नोलॉजीZoom

Suzuki Swift Hydrogen को शोकेस किया गया है.

Suzuki Motor Corporation और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी AVL ने 2026 Vienna Motor Symposium में Suzuki Swift को हाइड्रोजन इंजन के साथ टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेटर के रूप में पेश किया है. ग्लोबल लेवल के साथ इंडियन मार्केट में पॉपुलर हैचबैक Swift अब नए एनर्जी सोर्स के साथ मार्केट में एंट्री मार सकती है.

पारंपरिक हाइड्रोजन व्हीकल फ्यूल सेल तकनीक पर चलते हैं, जहां हाइड्रोजन को बिजली में बदलकर मोटर चलाई जाती है. लेकिन इस नए प्रोटोटाइप में हाइड्रोजन को सीधे इंजन में जलाकर पावर जनरेट की जा रही है. सुजुकी-बेस्ड 1.4 लीटर 4-सिलेंडर हाइड्रोजन DI इंजन में AVL की नई Hydrogen DI Technology का इस्तेमाल हुआ है.

इंजन और परफॉरमेंस

ये इंजन लीन और स्टॉइकियोमेट्रिक (Lambda=1) दोनों मोड में चल सकता है. कूल्ड EGR के जरिए स्टॉइकियोमेट्रिक मोड में बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है. ये पावरट्रेन लगभग 100 kW (करीब 135 hp) पावर और 220 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. ये तकनीक हाइड्रोजन इंजन की आम समस्याओं जैसे अनस्टेबल कंबर्शन को हल करती है और हाई पावर डेंसिटी, स्टेबल ऑपरेशन और स्केलेबल समाधान प्रदान करती है. ड्राइवेबिलिटी और एमिशन को पूरी तरह कैलिब्रेट किया गया है, जो इसे प्रोडक्शन के लिए तैयार बनाता है.

डिजाइन और फीचर्स

Swift का डिज़ाइन आकर्षक और स्पोर्टी बना हुआ है. कॉम्पैक्ट हैचबैक बॉडी में शार्प लाइन्स, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और मॉडर्न LED लाइटिंग के साथ ये युवा खरीदारों को आकर्षित करती है. इंटीरियर प्रीमियम और ड्राइवर-फोकस्ड है. बेहतर मैटेरियल, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी उपलब्ध है. केबिन स्पेशियस और आरामदायक है, जो डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट है.

फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, अच्छा साउंड सिस्टम और मल्टी-मोड ड्राइविंग ऑप्शन शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में Swift हमेशा से मजबूत रही है. अपेक्षित फीचर्स में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD, स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और संभावित ADAS सिस्टम्स शामिल हो सकते हैं. हाइड्रोजन वर्जन में भी सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को ऊपर रखा गया है, खासकर हाइड्रोजन स्टोरेज टैंक्स को सेफ रखा गया है.

फ्यूल एफिसियंसी

फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें, तो हाइड्रोजन इंजन जीरो कार्बन एमिशन के साथ बेहतरीन एफिशियंसी देता है. टेल पाइप से केवल पानी निकलता है, जिससे ये ग्रीन फ्यूल का बेहतरीन विकल्प है.

इंडिया लॉन्च?

भारत में Maruti Suzuki Swift पहले से ही बेस्टसेलर है. केंद्र सरकार और नितिन गडकरी हाइड्रोजन जैसे ग्रीन फ्यूल्स को बढ़ावा दे रहे हैं. कोच्चि एयरपोर्ट पर हाइड्रोजन स्टेशन पहले से चल रहा है. अगर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हुआ तो ये हाइड्रोजन Swift भारत में लॉन्च हो सकती है. ये पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक विकल्पों के बीच सस्टेनेबल चॉइस साबित हो सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।