Automobile

Bajaj Chetak ने पार की 7 लाख सेल, जानें कीमत, रेंज, बैटरी और फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 7, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और Bajaj Chetak ने अब 7 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत लिया है. FY2026 में इसकी बिक्री में 25% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. आखिर क्यों चेतक लगातार पॉपुलर हो रहा है? इसकी कीमत, 153 km तक की रेंज, प्रीमियम फीचर्स, बैटरी और नए C सीरीज वेरिएंट्स की पूरी डिटेल इस खबर में जानिए.

ख़बरें फटाफट

153 KM रेंज वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दीवाने हैं लोग! कीमत मात्र ₹89,500Zoom

Bajaj Chetak ने 7 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है.

Bajaj Chetak ने भारत में 7 लाख यूनिट सेल का माइलस्टोन पार कर दिया है. हाल ही में आंकड़ा जारी करते हुए बजाज ने बताया कि चेतक को अब तक 7,27,779 ग्राहक मिल चुके हैं. ये उपलब्धि इसे ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस मोटर कंपनी के बाद तीसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड बनाती है, जिसने ये मुकाम हासिल किया.

FY2026 में इसकी बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 2,98,436 यूनिट्स हो गई, जबकि FY2025 में 2,39,087 यूनिट्स बिकी थीं. शुरुआती FY2027 में बजाज ने ई-स्कूटर मार्केट में 22% शेयर हासिल किया है. कुल बिक्री का करीब 79% पिछले दो वर्षों में हुआ, जो तेजी से बढ़ती मांग को दर्शाता है. बजाज चेतक की एक्स-शोरूम कीमत ₹89,500 से शुरू होकर ₹1.35 लाख तक जाती है. आइए डिजाइन से लेकर इसकी बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

बजाज चेतक क्लासिक स्कूटर डिजाइन को मॉडर्न टच के साथ पेश करता है. इसमें मजबूत मेटल बॉडी, प्रीमियम फिनिश और आकर्षक कलर्स (जैसे मैट स्कार्लेट रेड, पिस्ता ग्रीन आदि) हैं. रेट्रो-मॉडर्न लुक के साथ ये शहरी युवाओं और फैमिली यूजर्स दोनों को पसंद आता है. 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज प्रैक्टिकलिटी बढ़ाता है. सीट हाइट 775 mm और व्हीलबेस 1355 mm के साथ ये आरामदायक और स्टेबल राइडिंग पोजीशन देता है. ट्यूबलेस टायर और डिस्क-ड्रम ब्रेक सेटअप काफी बेहतर हैं.

चेतक कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. मेन स्पेक्स में फ्रंट डिस्क (200 mm) और रियर ड्रम (130 mm) ब्रेक्स, रिवर्स मोड, हिल होल्ड असिस्ट और IP67 रेटेड बैटरी शामिल हैं. टॉप स्पीड 63-80 km/h तक जाती है. वजन और हैंडलिंग शहरी ट्रैफिक के लिए परफेक्ट है.

फीचर डिटेल

नए C सीरीज में अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं. कलर TFT डिस्प्ले, टीबीटी नेविगेशन, ऐप कनेक्टिविटी (ब्लूटूथ/फुल), राइड मोड्स (Eco & Sport), सीक्वेंशियल ब्लिंकर्स (कुछ वेरिएंट्स में), ओवरस्पीड अलर्ट, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, गाइड मी होम लाइट्स और म्यूजिक कंट्रोल (TecPac के साथ) जैसे फीचर्स हैं. TecPac अतिरिक्त कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स को अनलॉक करता है. रिवर्स मोड पार्किंग को आसान बनाता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

चेतक में 2.5 kWh से 3.5 kWh तक की लिथियम-आयन बैटरी ऑप्शन्स हैं. 3.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स (जैसे C3501/C3502) में 151-153 km तक की IDC रेंज मिलती है. 0-80% चार्जिंग में करीब 3-3.5 घंटे लगते हैं. BLDC/आईपीएम मोटर स्मूद पावर डिलीवरी देती है, जिसमें 4 kW तक की पावर और अच्छा टॉर्क हैं. ये शहरी कम्यूट और मीडियम राइड्स के लिए परफेक्ट है. बैटरी वारंटी आमतौर पर 3 साल/50,000 km तक होती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।