Best Budget Mileage Bikes: मिडिल क्लास के लिए हैं ये सबसे भरोसेमंद बाइक, कम कीमत में ज्यादा माइलेज


होमफोटोऑटोबाइक

मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये 100 सीसी मोटरसाइकिल! ₹61,005 है शुरुआती कीमत

Last Updated:

Best Budget Mileage Bikes: अगर आप कम बजट में ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जो शानदार माइलेज दे, मेंटेनेंस में सस्ती हो और रोजाना के सफर में भरोसेमंद साबित हो, तो ये खबर आपके लिए है. Hero HF Deluxe से लेकर Honda Shine 100 और Splendor Plus तक, हमने चुनी हैं भारत की सबसे किफायती और टिकाऊ बाइक्स. जानिए कौन-सी बाइक आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर साबित होगी.

Hero HF Deluxe: हीरो की HF Deluxe उन लोगों के लिए है, जो सबसे कम कीमत पर एक टिकाऊ और मजबूत बाइक चाहते हैं. इसका डिजाइन काफी स्लिम है, जिससे भारी ट्रैफिक में इसे निकालना बेहद आसान होता है. ये बाइक मजबूती के मामले में लोहे जैसी साबित होती है.

इसमें i3S सेंसर्स दिए गए हैं, जो ट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देते हैं, जिससे फ्यूल बचता है. इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट न के बराबर है. मिडिल क्लास के कामकाजी लोगों के लिए ये ऑफिस जाने या छोटा-मोटा बिजनेस करने के लिए बेहतरीन साथी है. इसे मात्र ₹61,005 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Honda Shine 100: होंडा ने मिडिल क्लास के बजट को ध्यान में रखते हुए Shine 100 को बाजार में उतारा है. ये बाइक अपने स्मूथ इंजन और आरामदायक राइडिंग के लिए जानी जाती है. इसका इंजन काफी शांत है और लंबी दूरी तय करने के बाद भी आपको थकान महसूस नहीं होने देता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बाइक की सीट लंबी और चौड़ी है, जो परिवार के साथ चलने के लिए एकदम सही है. Pgm-Fi टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली ये बाइक न केवल बेहतरीन पिकअप देती है, बल्कि फ्यूल की भी काफी बचत कराती है. कम बजट में ये एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस देने वाली बाइक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹65,393 से शुरू होती है.

Bajaj Platina 100: प्लेटिना 100 को इसकी ‘कंफर्टेक’ टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. इसके सस्पेंशन इतने शानदार हैं कि खराब सड़कों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होते. ग्रामीण इलाकों और शहरों की उबड़-खाबड़ सड़कों के लिए ये सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिलों में से एक है.

प्लेटिना का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका माइलेज है, जो कई बार 75 kmpl तक पहुंच जाता है. इसमें लगे एलईडी डीआरएल और चौड़े फुटरेस्ट इसे लंबी यात्रा के लिए सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं. अगर प्राथमिकता सिर्फ बचत और आराम है, तो यह बेस्ट विकल्प है. इसे मात्र ₹68,771 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Hero Splendor Plus: भारत की सड़कों पर राज करने वाली स्पलेंडर मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद है. इसका 97.2 cc का भरोसेमंद इंजन और आइकॉनिक डिजाइन दशकों से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका लो-मेंटेनेंस और हर गली-मोहल्ले में उपलब्ध इसके स्पेयर पार्ट्स हैं.

अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं, तो स्प्लेंडर आपको राहत देती है. ये बाइक आसानी से 65-70 kmpl का माइलेज दे देती है. इसके नए वेरिएंट्स में अब i3S टेक्नोलॉजी और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे मॉडर्न और किफायती दोनों बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 76,039 है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link