Automobile

Best Scooters for Mom: मदर्स डे पर मां को गिफ्ट करें ये 5 शानदार स्कूटर, आराम और माइलेज दोनों में बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 8, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोबाइक

इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट करें ये जबरदस्त स्कूटर! कीमत ₹73,300 से शुरू

Last Updated:

Best Scooters for Mom: इस मदर्स डे अगर आप अपनी मां को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना दे, तो एक भरोसेमंद स्कूटर बेहतरीन विकल्प हो सकता है. Honda Activa से लेकर Yamaha Fascino Hybrid तक, आज बाजार में कई ऐसे स्कूटर मौजूद हैं जो आराम, माइलेज, सेफ्टी और स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन देते हैं. यहां जानिए 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में, जो हर मां के लिए परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं.

Honda Activa: ये भारत का सबसे पसंदीदा फैमिली स्कूटर है. मां के लिए ये इसलिए खास है क्योंकि इसका इंजन बहुत ही स्मूथ है और इसे चलाना बेहद आसान है. इसके नए ‘H-Smart’ वेरिएंट में चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे शॉपिंग के दौरान हाथों में सामान होने पर भी इसे आसानी से लॉक या अनलॉक किया जा सकता है.

इस स्कूटर की बॉडी मेटल की है, जो इसे मजबूती देती है. इसकी सीट काफी लंबी और आरामदायक है, जिससे लंबी दूरी तय करने पर भी थकान नहीं होती. साथ ही, इसका माइलेज भी बेहतरीन है, जो इसे बजट के अनुकूल बनाता है. मां के डेली रूटीन और मंदिर या बाजार जाने के लिए ये सबसे सेफ विकल्प है.  इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹85,860 से शुरू होती है.

TVS Jupiter 110: ये अपने बेहतर स्पेस और कंफर्ट के लिए जाना जाता है. इसमें बड़े पहिए दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं. मां के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा ‘एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग’ है, यानी पेट्रोल भरवाने के लिए उन्हें सीट से उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो उनके लिए काफी सुविधाजनक रहने वाला है. इसे मात्र ₹75,050 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जुपिटर में सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है. इसकी अंडर-सीट स्टोरेज और सामने दिया गया लेग-स्पेस बाजार से सब्जी या अन्य सामान लाने में बहुत मदद करता है. इसके अलावा, इसका ‘इको-मीटर’ ये जानने में मदद करता है कि वे कितनी बचत के साथ स्कूटर चला रही हैं. ये एक बहुत ही व्यावहारिक गिफ्ट हो सकता है.

Hero Destini 110: डेस्टिनी उन मदर्स के लिए बेस्ट है, जो कम बजट में एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक वाला स्कूटर चाहती हैं. इसमें क्रोम फिनिशिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे काफी क्लासी बनाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘i3S टेक्नोलॉजी’ है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है, जिससे ईंधन की बचत होती है.

डेस्टिनी का वजन हल्का है, जिससे ट्रैफिक में इसे मोड़ना और संभालना काफी आसान हो जाता है. इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसी छोटी-छोटी सुविधाएं दी गई हैं जो रोजमर्रा के काम में बहुत काम आती हैं. अगर आप एक भरोसेमंद और सस्ते मेंटेनेंस वाला स्कूटर खोज रहे हैं, तो ये एक शानदार चॉइस है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,300 से शुरू होती है.

Yamaha Fascino 125 (Hybrid): अगर आपकी मां को ट्रेंडी और रेट्रो डिजाइन पसंद है, तो यामाहा फसीनो से बेहतर कुछ नहीं है. ये अपनी कैटेगरी का सबसे हल्का स्कूटर है (सिर्फ 98 किलो), जिसके कारण इसे स्टैंड पर लगाना या तंग गलियों में घुमाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा. इसका कर्वी डिज़ाइन और वाइब्रेंट कलर ऑप्शन सड़क पर अलग ही चमकते हैं.

हल्का होने के साथ-साथ इसमें हाइब्रिड पावर असिस्ट तकनीक मिलती है, जो चढ़ाई के समय स्कूटर को अतिरिक्त ताकत देती है. ये ईको-फ्रेंडली भी है और इसका माइलेज भी शानदार है. आप उनकी जरूरत और अपने बजट के हिसाब से इनमें से किसी एक स्कूटर को चुन सकते हैं. इसे मात्र ₹74,910 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।