Best Selling SUVs in April 2026: पिछले महीने भी इंडियन SUV मार्केट में Tata Motors का दबदबा जारी रहा. Tata Punch ने 19,107 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पोजिशन हासिल की. मारुति सुजुकी की Fronx और Tata Nexon भी करीबी मुकाबले में रही.
हालांकि Hyundai Creta और Mahindra Scorpio की बिक्री पिछले साल की तुलना में घटी है. कुल मिलाकर कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ दिखी, जो ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव को दर्शाता है. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Tata Punch
अप्रैल 2026 में Tata Punch ने 19,107 यूनिट्स की सेल के साथ पहला स्थान हासिल किया. ये पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में 53% की शानदार वृद्धि है. इसने Maruti Fronx को भी पीछे छोड़ दिया. Punch की लोकप्रियता इसका आकर्षक डिजाइन, फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी को दर्शाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होती है.
ये रग्ड माइक्रो-SUV डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (193 mm) और आकर्षक LED लाइट्स के साथ आती है. प्रीमियम डुअल-टोन केबिन, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 7 इंच डिजिटल क्लस्टर, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 360° कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और ऑटो AC के साथ इसे सेफ्टी के लिए 5-स्टार BNCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP और TPMS मिलता है. इसे 1.2L पेट्रोल (88 PS), टर्बो (120 PS) और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. माइलेज 18-22 kmpl (पेट्रोल) और 26 km/kg (CNG) तक है.
Maruti Suzuki Fronx
दूसरे स्थान पर Maruti Suzuki Fronx रही, जिसने अप्रैल 2026 में 18,829 यूनिट्स बेची हैं. ये अप्रैल 2025 की तुलना में 31% की बढ़ोतरी है. Fronx की मजबूत बिक्री Maruti की क्रॉसओवर SUV रेंज की मांग को दिखाती है.
Tata Nexon
Tata Nexon ने अप्रैल 2026 में 18,126 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. पिछले साल अप्रैल की तुलना में 17% की ग्रोथ दर्ज की गई. सेफ्टी फीचर्स और अपडेटेड वेरिएंट्स ने Nexon को मजबूत पोजिशन दिलाई है.
Hyundai Creta
अप्रैल 2026 में हुंडई क्रेटा की 15,291 यूनिट बिकी और ये चौथे स्थान पर रही. ये अप्रैल 2025 की तुलना में 10% की गिरावट है. फिर भी Creta प्रीमियम मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है.
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio ने अप्रैल 2026 में 14,719 यूनिट्स बेची हैं और पांचवें स्थान पर रही है. पिछले साल अप्रैल की तुलना में 5% की कमी आई. Scorpio की ऑफ-रोड क्षमता अभी भी वफादार ग्राहकों को आकर्षित करती है.
ऊपर बताई गई अप्रैल 2026 की टॉप-5 SUVs के अलावा पिछले महीने Maruti Brezza की 14,124 यूनिट, Maruti Victoris की 13,701 यूनिट, Hyundai Venue की 12,420 यूनिट, Kia Seltos की 10,566 यूनिट और Kia Sonet की 10,537 यूनिट बिकी हैं.