Automobile

Tata Motors Sales April 2026: Punch बनी नंबर-1, Nexon और Sierra की सेल में जोरदार उछाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors इंडियन कार मार्केट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पिछले महीने भी ये सिलसिला जारी रहा. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 59,000 यूनिट सेल किए हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 45,199 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने Tata Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Tata Nexon और Tata Sierra की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Tata Tiago कंपनी की एकमात्र कार रही, जो टॉप-5 में तो शामिल है लेकिन उसकी सेल घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीनों में इस माइक्रो SUV की कुल 19,107 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 12,496 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख से शुरू होकर ₹10.60 लाख तक जाती है. ये माइक्रो-SUV मजबूत, बोल्ड डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (193 mm) और SUV स्टाइल के साथ आती है. इंटीरियर प्रीमियम है. इसे डुअल-टोन थीम, 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, सनरूफ और अच्छे स्पेस के साथ खरीदा जा सकता है.

फीचर्स में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, iRA कनेक्टेड टेक शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार GNCAP/BNCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इंजन की बात करें, तो ये 1.2L पेट्रोल (88 PS), टर्बो पेट्रोल (120 PS) और CNG विकल्प के साथ खरीदा जा सकती है. माइलेज पेट्रोल में 18-20 kmpl और CNG में 26+ km/kg के आसपास है.

Tata Nexon

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इसको कुल 18,126 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 15,457 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Sierra

तीसरे नंबर पर सिएरा का नाम है. इस SUV को इंडियन मार्केट में आए अभी एक साल भी नहीं हुआ. इस हिसाब से देखा जाए, तो Sierra को अच्छी संख्या में ग्राहक मिल रहे हैं. पिछले महीने इसकी कुल 7,316 यूनिट बिकी हैं.

Tata Tiago

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर टिआगो का नाम है. पिछले महीने इसकी कुल 5,488 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में 8,277 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Tata Altroz

टॉप-5 की लिस्ट में अल्ट्रोज का नाम शामिल है. पिछले महीने इसको कुल 2,586 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 2,172 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Harrier की 2,545 यूनिट, Safari की 1,467 यूनिट, Curvv की 1,403 यूनिट और लास्ट में रही Tigor की मात्र 962 यूनिट ही बिक सकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।