Automobile

2026 Honda City Facelift India Launch Soon: नया डिजाइन, ADAS और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 13, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Honda City फेसलिफ्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है. लॉन्च से पहले इसकी बिना कवर वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नया फ्रंट डिजाइन, शार्प LED हेडलैंप्स और प्रीमियम अपडेट्स साफ नजर आ रहे हैं. कंपनी इसमें 360 कैमरा, नए फीचर्स और अपडेटेड Honda SENSING ADAS जैसे बड़े बदलाव दे सकती है. अगर आप नई प्रीमियम सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाली City की पूरी डिटेल जरूर जान लें.

ख़बरें फटाफट

2026 Honda City Facelift नए लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्चZoom

2026 Honda City Facelift का फ्रंट डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है.

Honda Cars India अपनी पॉपुलर सेडान City के फेसलिफ्ट मॉडल को इस महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में भारत में एक अनडिस्गाइज्ड यूनिट को स्पॉट किया गया है, जो आने वाले अपडेट्स की झलक साफ दिखा रहा है. पहले के कैमोफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल्स से अलग, इस खुली तस्वीर ने फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह उजागर कर दिया है.

2026 Honda City Facelift कंपनी की नई ग्लोबल डिज़ाइन लैंग्वेज से इंस्पायर्ड लगती है. मौजूदा City की तुलना में ये थोड़ी ज्यादा शार्प, क्लीन और प्रीमियम दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर सिल्हूट वही रखा गया है, लेकिन अपडेट्स इसे सेगमेंट में और कंपीटीटिव बनाएंगे. इसका लॉन्च 22 मई के आसपास होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इसे किन बदलावों के साथ खरीदा जा सकता है.

डिजाइन और इंटीरियर

फ्रंट में सबसे बड़े बदलाव दिख रहे हैं. नई LED हेडलैंप्स इंटीग्रेटेड DRLs के साथ हैं, बोनट पर नया H लोगो और रिवाइज्ड ग्रिल है, जो लेयर्ड हॉरिजॉन्टल मेश पैटर्न वाली है. ग्रिल हेडलैंप्स के बीच ज्यादा क्लीनली फैली हुई है, जिससे गाड़ी चौड़ी दिखती है. लोअर बंपर में एंगुलर इंसर्ट्स और क्लीन एयर इंटेक हैं. साइड प्रोफाइल लगभग वैसा ही है, लेकिन नए अलॉय व्हील डिजाइन टॉप वेरिएंट्स में मिल सकते हैं. रियर में भी अपडेटेड टेल लैंप्स और रिफ्रेश्ड बंपर की उम्मीद है.

केबिन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि नेक्स्ट जेनरेशन 2028 के आसपास आएगी. फिर भी कुछ अपडेट्स जैसे नई सीट अपहोल्स्ट्री, बेहतर मैटेरियल्स और ट्रिम्स मिल सकते हैं. डैशबोर्ड लेआउट ज्यादातर वैसा ही रहेगा, लेकिन प्रीमियम फील बढ़ाने के लिए सॉफ्ट-टच प्लास्टिक्स और मेटलिक एक्सेंट्स जोड़े जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट की भी चर्चा है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपिटिटिव बने रहने के लिए कंपनी इसमें 360-डिग्री कैमरा, इन्फोटेनमेंट सिस्टम में अपडेट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जोड़ सकता है. टॉप वेरिएंट्स में बड़ा टचस्क्रीन और अन्य कम्फर्ट फीचर्स मिलने की संभावना है. सेफ्टी पहले से ही मजबूत है. 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS और Honda SENSING ADAS सूट मौजूद हैं.

इंजन और माइलेज

मैकेनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं है. इसका 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन रहेगा. माइलेज CVT में करीब 18.4 kmpl तक रहने की उम्मीद है. हाइब्रिड वेरिएंट भी उपलब्ध रह सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।