Automobile

Kia Carens Clavis EV BaaS लॉन्च: ₹51,520 डाउन पेमेंट, 490KM रेंज और ADAS फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Kia India ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार Kia Carens Clavis EV के लिए बैटरी एज़ ए सर्विस (BaaS) फाइनेंस प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है. ये पहल EV को आम ग्राहकों के लिए और अधिक किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. BaaS मॉडल के तहत वाहन के चेसिस और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे अपफ्रंट लागत काफी कम हो जाती है.

इस प्रोग्राम के तहत कारेंस क्लेविस EV की ओनरशिप मात्र ₹51,520 की डाउन पेमेंट से शुरू हो सकती है. बैटरी के लिए ₹3.3 प्रति किलोमीटर का ट्रांसपेरेंट सब्सक्रिप्शन चार्ज है. ये डुअल लोन स्ट्रक्चर ग्राहकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देता है और EV अपनाने की राह को आसान बनाता है. ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv जैसे प्रमुख फाइनेंशियर्स इस प्रोग्राम के साथ जुड़े हैं.

कैसे काम करेगी ये स्कीम?

BaaS प्रोग्राम में वाहन बॉडी (चेसिस) और बैटरी के लिए अलग-अलग फाइनेंस अकाउंट बनाए जाते हैं. इससे ग्राहक बैटरी की लागत को अलग से मैनेज कर सकते हैं. स्टैंडर्ड पैक (42 kWh बैटरी) की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख, जबकि एक्सटेंडेड रेंज पैक (51.4 kWh) की ₹21.99 लाख है. BaaS के तहत चेसिस की प्रभावी कीमत स्टैंडर्ड के लिए लगभग ₹12.84 लाख और एक्सटेंडेड के लिए ₹15.94 लाख के आसपास आती है.

डाउन पेमेंट स्टैंडर्ड पैक के लिए ₹51,520 से, जबकि एक्सटेंडेड के लिए ₹60,452 से शुरू होता है. चेसिस लोन की EMI ₹26,650 से शुरू हो सकती है. बैटरी का पेमेंट यूज़-बेस्ड ₹3.3 प्रति किमी है. बॉडी लोन का टेन्योर 60 महीने तक और बैटरी लोन का टेन्योर 96 महीने तक उपलब्ध है. इससे मासिक बोझ कम रहेगा और ग्राहक अपनी ड्राइविंग के अनुसार पेमेंट कर सकते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

कारेंस क्लेविस EV एक प्रैक्टिकल 6/7-सीटर फैमिली MPV है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. इसमें डुअल 12.3-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, वायरलेस फोन प्रोजेक्शन, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. ADAS लेवल 2.0 सपोर्ट के साथ ये ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाती है.

सेफ्टी के मामले में ये बहुत मजबूत है. 18 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टेन), ABS, ESC, Hill Start Assist, TPMS, सभी व्हील डिस्क ब्रेक्स, ISOFIX, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक शामिल हैं. IP67 रेटेड बैटरी पैक अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है. रोलओवर सेंसर और अन्य एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ ये फैमिली के लिए भरोसेमंद विकल्प है.

बैटरी, मोटर और रेंज

कारेंस क्लेविस EV दो बैटरी ऑप्शन्स में उपलब्ध है. पहले 42 kWh बैटरी (स्टैंडर्ड) पैक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज 404 km है. इसका फ्रंट-माउंटेड मोटर लगभग 135 hp पावर और 255 Nm टॉर्क देता है. दूसरा 51.4 kWh बैटरी (एक्सटेंडेड रेंज) पैक 490 KM की ARAI सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है. ये 0-100 kmph की स्पीड लगभग 8.4 सेकंड में पकड़ सकती है.

100 kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग मात्र 39 मिनट में हो जाती है. 11 kW AC चार्जर से फुल चार्ज 4 से 4.75 घंटे में पूरा होता है. रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के 5 लेवल और i-Pedal मोड के साथ एक-पेडल ड्राइविंग का मजा भी मिलता है. Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड्स ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।