धूप से उड़ रहा है कार-बाइक का रंग, दिल्ली-नोएडा से ट्रेनिंग लेने वाले समीर ने बताया हल


Last Updated:

समीर बताते हैं कि वो पिछले पांच वर्षों से लगातार पीपीएफ का काम कर रहें हैं और इसकी ट्रेनिंग उन्होंने दिल्ली के नोएडा से ली थी. समीर बताते हैं कि गाड़ी का पीपीएफ करा लेना गाड़ी की सुरक्षा और सुंदरता के लिए बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि हल्के-फुल्के एक्सीडेंट में या गाड़ी गलती से गिर जाने पर गाड़ी में स्क्रैच आ जाते हैं. इसे पीपीएफ के जरिए रोका जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पूर्वी चंपारण: गर्मी के मौसम ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. इस गर्मी ने इंसानों से लेकर जानवरों और पेड़-पौधों तक की रंगत उड़ा रखी है. तपती दोपहर की झुलसन लोगों को रात तक महसूस होती है. लोग बीमार हो रहे हैं. इसके अलावा भी यह तेज धूप लोगों का कई तरह से नुकसान कर रही है. लोगों के घरों का, दीवारों का, पोस्टरों का और गाड़ियों का रंग उड़ जा रहा है. अगर आपकी भी कार-बाइक का रंग उड़ गया है या आपको चिंता है कि इस तेज धूप में आपके वाहन का रंग फीका पड़ सकता है तो हम आपको इसका उपाय बताने जा रहे हैं.

दरअसल, बहुत से लोगों के पास पार्किंग की जगह नहीं होती या फिर जगह होती भी है तो वह छायादार नहीं होती. इससे धूप पड़ने से वाहनों के रंग फीके पड़ जाते हैं. इससे लोगों की गाड़ियों का रंग उड़ जाता है और वह बेरंग और बदरंग दिखने लगती हैं. ऐसे में हम आपको जो टिप्स औऱ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं उससे आपके वाहन की चमक तेज धूप में भी बरकरार रहेगी. तो हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उसे  लोग आम बोलचाल में गाड़ियों का लेमिनेशन कहते हैं. एक्सपर्ट इसे पीपीएफ (PPF) यानि पेंट प्रोटेक्शन फिल्म कहते हैं. इस बारे में पूर्वी चंपारण जिले के जिला मुख्यालय मोतिहारी के रहने वाले एक पीपीएफ एक्सपर्ट समीर खान से हमने बात की तो इस बारे में और अधिक जानकारी दी.

समीर बताते हैं कि वो पिछले पांच वर्षों से लगातार पीपीएफ का काम कर रहें हैं और इसकी ट्रेनिंग उन्होंने दिल्ली के नोएडा से ली थी. समीर बताते हैं कि गाड़ी का पीपीएफ करा लेना गाड़ी की सुरक्षा और सुंदरता के लिए बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि हल्के-फुल्के एक्सीडेंट में या गाड़ी गलती से गिर जाने पर गाड़ी में स्क्रैच आ जाते हैं. इसे पीपीएफ के जरिए रोका जा सकता है.

समीर का यह भी कहना है कि गर्मी में पीपीएफ कराना गाड़ी के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है. वह बताते हैं कि तेज धूप के प्रभाव से गाड़ी की रंगत फीकी पड़ जाती है और समय से पहले ही गाड़ी अपनी चमक खो देती है. अगर आपने गाड़ी पर पीपीएफ करा लिया तो आपकी ये समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी.

समीर बताते हैं कि PPF सामान्य लेमिनेशन के प्लास्टिक से ज्यादा मजबूत और असरदार होता है, इसके साथ हीं यह सामान्य लेमिनेशन के प्लास्टिक के तीन परत के बराबर होता है. वह बताते हैं कि एक बार PPF कराने के बाद आपकी गाड़ी तीन सालों तक सुरक्षित हो जाती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link