Last Updated:
भारत में एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV की एंट्री की तैयारी तेज हो गई है. Wuling Starlight 560 को गुजरात में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और माना जा रहा है कि इसे MG ब्रांड के तहत लॉन्च किया जा सकता है. 1100km तक की रेंज, दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, लग्जरी फीचर्स और शानदार स्पेस के साथ ये SUV सीधे Mahindra और Tata की बड़ी गाड़ियों को चुनौती दे सकती है.
Wuling Starlight 560 Plug-In Hybrid SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. (फोटो- GaadiWaadi)
Wuling Starlight 560 Plug-In Hybrid SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है. इसकी स्पाई इमेज फिर से सामने आई है. ये SUV गुजरात के MG हलोल प्लांट के पास टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई. GJ 17 टेम्पररी नंबर प्लेट के साथ स्पॉट हुई इस गाड़ी को MG ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च किए जाने की मजबूत संभावना है. मार्केट में इसका मुकाबला 7-सीटर कारों से होगा.
Starlight 560 की लंबाई 4745 mm, चौड़ाई 1850 mm, ऊंचाई 1755 mm और व्हीलबेस 2810 mm है. ये Mahindra XUV 7XO से थोड़ी बड़ी है और प्रैक्टिकल स्पेस के लिए जानी जाती है.ग्लोबल मार्केट में ये 21-25 लाख रुपये के आसपास प्राइस्ड है, लेकिन भारत में PHEV और EV वेरिएंट्स के साथ लॉन्च होने पर इसकी कीमत 25 लाख रुपये के रेंज में रह सकती है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ देखने को मिल सकता है.
डिजाइन और इंटीरियर
Starlight 560 का डिज़ाइन बॉक्सी और अपराइट है, जो मजबूत SUV लुक देता है. बड़े ब्लैक आउट ग्रिल, LED हेडलैंप्स के साथ DRLs, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स (215/55 सेक्शन टायर) इसे आकर्षक बनाते हैं. रियर में स्प्लिट टेल लैंप्स और MPV जैसा अपराइट प्रोफाइल दिखता है. कैमोफ्लाज के बावजूद इसका पूरा सिल्हूट अब साफ नज़र आ रहा है.
इंटीरियर मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न है. इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 3.5-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. वायरलेस कनेक्टिविटी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और आरामदायक सीट्स (फ्रंट सीट्स 180° रिक्लाइन हो सकती हैं) इसे प्रीमियम फील देते हैं. थ्री रो सीटिंग (5/7-सीटर) के साथ 763 लीटर बूट स्पेस (1945 लीटर तक एक्सपैंडेबल) फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है.
फीचर्स और सेफ्टी
बड़े फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर ऑडियो, OTA अपडेट्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी शामिल हैं ये Ling OS या उसके काउंटरपार्ट सिस्टम से लैस हो सकती है. सेफ्टी में 74.9% हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी, 1500 MPa रीइन्फोर्स्ड स्ट्रक्चर, एडवांस्ड बैटरी सेफ्टी सिस्टम (PHEV/EV के लिए) और स्टैंडर्ड एयरबैग्स, ABS आदि दिए गए हैं. ADAS की उम्मीद भी है.
इंजन और माइलेज
भारत में मुख्य रूप से PHEV वेरिएंट आएगा. इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन (लगभग 104 bhp) एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा होगा, जो कुल 194 bhp और 230 Nm टॉर्क देता है. 20.5 kWh बैटरी के साथ प्योर EV मोड में 100-125 km रेंज और कुल 1100 km तक की रेंज मिल सकती है. फ्यूल कंजम्पशन मात्र 5.3 L/100 km के आसपास रहता है. EV वेरिएंट में 56.7 kWh बैटरी के साथ 500 km रेंज और 134 bhp मोटर मिलेंगे. 0-100 km/h मात्र 9.7 सेकंड में पूरा हो जाता है. इस तरह माइलेज 20 KMPL के आस-पास हो सकता है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें