Top Selling MPVs April 2026: Ertiga नंबर-1, Innova और Carens Clavis की बढ़ी डिमांड


Top Selling MPVs April 2026: बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर गाड़ियां काफी बेहतर विकल्प होती हैं. इस सेगमेंट के अंदर कंपटीशन भी तेज़ है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. इस सेगमेंट की टॉप सेलिंग कारों ने पिछले महीने कुल 42,542 नए ग्राहक जुटाए हैं. ये आंकड़ा पिछले साल बिकी यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर हुई 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Maruti Ertiga सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Toyota Innova और Kia Carens Clavis की मांग भी बढ़ी है. दूसरी ओर Maruti Suzuki XL6 सेगमेंट की एकमात्र कार रही जिसकी सेल घटी है. आइए, सेगमेंट की मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Ertiga

सेल के मामले में पहले नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने कुल 19,063 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 15,781 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Innova

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा है. पिछले महीने इसकी कुल 9,630 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 7,698 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carens Clavis
लिस्ट में तीसरे नंबर पर कैरेंस क्लैविस है. पिछले महीने इसको कुल 5,465 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 मे बेची गई इसकी कुल 5,260 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti XL6

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर एक्सएल6 है. पिछले महीने इसकी कुल 3,527 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 4,140 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14.8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Rumion

रूमियन ने टॉप-5 सेवेन-सीटर कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी मात्र 2,585 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं रुमियन की कुल 2,462 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Renault Triber की 1,917 यूनिट, Maruti Suzuki Invicto की 237 यूनिट और Toyota Vellfire की मात्र 118 यूनिट बिकी हैं.



Source link