Automobile

Upcoming Kia Hybrid SUVs in India: Sonet, Seltos और Sorento Hybrid लॉन्च, माइलेज और कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 15, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच Kia भारत में अपनी नई Hybrid SUV लाइनअप लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी Sonet Hybrid, Seltos Hybrid और प्रीमियम 7-सीटर Sorento Hybrid लॉन्च कर सकती है, जिनमें शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. अगर आप नई फ्यूल-एफिशिएंट SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Kia की ये अपकमिंग हाइब्रिड कारें आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

25 KM माइलेज, हाइब्रिड इंजन...कीमत मात्र ₹9 लाख! जल्द एंट्री मारेंगी ये SUVZoom

Kia इंडियन मार्केट में 3 नई Hybrid SUV लॉन्च कर सकती है.

Kia इंडियन कार मार्केट में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अगर आप आने वाले कुछ महीनों में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी, कम एमीशन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ नई SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है.

कंपनी के आगामी लाइनअप में नेक्स्ट-जेन सोनेट हाइब्रिड, सेल्टोस हाइब्रिड और सोरेंटो हाइब्रिड शामिल हैं, जो सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट और फुल-साइज SUV सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक लाएंगे. ये मॉडल Kia के बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड सेफ्टी को शानदार माइलेज के साथ जोड़ेंगे. आइए जानते हैं कि इन्हें किन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है.

Kia Sonet Hybrid

सेकंड जनरेशन Kia Sonet Hybrid (कोडनेम QY2E) K1 प्लेटफॉर्म पर सब-कॉम्पैक्ट हाइब्रिड SUV सेगमेंट में Kia की एंट्री कराएगी. स्टैंडर्ड नई Sonet (2027) के बाद 2028-29 में लॉन्च होने की संभावना है. इसमें 1.5L या 1.2L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल सिस्टम दिया जाएगा, जो शहर में बेहतरीन माइलेज देगा.

इसका ARAI माइलेज 22-25+ kmpl के आसपास रहने की उम्मीद है. कीमत ₹9-16 लाख (एक्स-शोरूम) ब्रैकेट में रखी जा सकती है. नया स्टाइलिंग, बेहतर सेफ्टी और फीचर-रिच केबिन के साथ ये किफायती हाइब्रिड विकल्प होगा.

Kia Seltos Hybrid

Kia Seltos Hybrid की लॉन्चिंग 2027 में प्रस्तावित है. इसमें 1.5L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया जाएगा. क्लास-लीडिंग एफिशियंसी के साथ ARAI माइलेज 25-26 kmpl रहने की उम्मीद है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट होगा.

मिड-लाइफ अपडेट या नई वेरिएंट के रूप में ये स्टैंडर्ड मॉडल से महंगी होगी. अनुमानित कीमत ₹19-25 लाख (एक्स-शोरूम) रहेगी. बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड ADAS और स्पेशियस केबिन के साथ इसमें हाइब्रिड का फायदा मिलेगा.

Kia Sorento Hybrid

किआ की बड़ी थ्री-रो एसयूवी Sorento Hybrid (लगभग 4.8 मीटर लंबी) को 2026 के अंत (अक्टूबर-नवंबर) में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 1.6L टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड सिस्टम (227 hp के आसपास) मिलेगा, जो परफॉर्मेंस और एफिशियंसी दोनों देगा.

इसका अनुमानित माइलेज 18-22 kmpl रहेगा. कीमत ₹28-35 लाख (एक्स-शोरूम) ब्रैकेट में रखी जा सकती है. प्रीमियम लग्जरी, स्पेशियस 7-सीटर केबिन, हाई-एंड फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के साथ ये Fortuner और Kodiaq जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।