Automobile

Skoda-VW April 2026 Sales: Kylaq बनी नंबर-1, Kushaq-Taigun की बिक्री बढ़ी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Skoda और Volkswagen इंडियन कार मार्केट के अंदर साथ मिलकर काम रही हैं. इन्होंने FY 2026-27 की शुरुआत काफी स्लो पेस पर की है. पिछले महीने दोनों कंपनियों ने मिलकर कुल 9714 यूनिट ही बेची हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गई इसकी कुल 10,153 यूनिट के मुकाबले कम है.

पिछले साल की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो अप्रैल 2026 में Skoda Kylaq दोनों कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा, Skoda Kushaq, Kodiaq और VW Taigun की सेल में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, Slavia और Virtus जैसे मॉडल्स की मांग कम हुई है. आइए, दोनों कंपनियों की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Skoda Kylaq

सेल के मामले में पहले नंबर पर स्कोडा काइलैक है. पिछले महीने इस SUV को कुल 4089 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 5364 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके बावजूद भी काइलैक दोनों कंपनियों के लिए टॉप सेलिंग रही.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक है जाती है. इसका मॉडर्न-सॉलिड डिज़ाइन मजबूत और स्टाइलिश है, जिसमें LED लाइट्स और 16 इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इंटीरियर प्रीमियम है. स्पेशियस केबिन, हाई क्वालिटी मैटेरियल, 10 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और अच्छा बूट स्पेस मिलता है.

फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, सनरूफ (टॉप वेरिएंट में) और कई कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज हैं. सेफ्टी में 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स और मजबूत स्ट्रक्चर दिया गया है. इसमें 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल (114 bhp, 178 Nm) इंजन है, जो 6-स्पीड MT या AT के साथ आता है. माइलेज MT में 19.68 kmpl और AT में 19.05 kmpl (ARAI) है. ये परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और वैल्यू का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करती है.

Skoda Kushaq

लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुशाक है. पिछले महीने इस SUV की 1851 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 783 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 136 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Taigun

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टाइगुन है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 1543 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी 1155 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Virtus

वर्टस की मांग भी घटी है. पिछले महीने इसको कुल 1162 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1605 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.60 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Skoda Slavia

दोनों कंपनियों की कार वाली लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्लाविया है. पिछले महीनों में इसको कुल 830 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 1048 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20.80 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

दोनों कंपनियों की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Skoda Kodiaq की 116 यूनिट, VW Tayron की 87 यूनिट, VW Tiguan की 34 यूनिट और Golf की मात्र 2 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।