Automobile

Tata Sierra EV Launch Confirmed: 500Km रेंज, AWD और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 16, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Tata Motors अपनी आइकॉनिक Sierra को अब फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने जा रही है. नई Sierra EV में मिलेगा रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन, 500Km तक की रेंज, AWD टेक्नोलॉजी, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और कई प्रीमियम फीचर्स. Creta Electric और Mahindra BE 6 जैसी SUVs को टक्कर देने वाली ये इलेक्ट्रिक SUV त्योहारों के सीजन में दस्तक दे सकती है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

Tata Sierra EV की लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन मारेगी एंट्रीZoom

Tata Sierra EV को त्योहारी साजन के आस-पास लॉन्च किया जाएगा.

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कार Sierra के इलेक्ट्रिक वर्जन को दूसरी छमाही FY2026-27 (त्योहारी सीजन) में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. ये मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की Acti.EV प्लेटफॉर्म पर बनेगी और Nexon EV, Curvv EV के ऊपर तथा Harrier EV के नीचे पोजिशन होगी. अनुमानित कीमत ₹20-25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है, जो इसे Creta Electric, MG ZS EV, Mahindra XEV 9e और BE 6 जैसे कंपीटर्स के मुकाबले मजबूत दावेदार बनाएगी.

Sierra EV मूल क्लासिक Sierra डिजाइन को मॉडर्न टच के साथ पेश करेगी. क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, स्मूद बंपर, कनेक्टेड LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, ब्लैक्ड-आउट A और C-पिलर्स तथा आइकॉनिक रैपअराउंड रियर ग्लास इसके हाइलाइट्स होंगे. ये रेट्रो-मॉडर्न लुक देगी, जो देखते ही याद रहेगा. बड़े R19 अलॉय व्हील्स और बोल्ड प्रोपोर्शन्स इसे रोड पर कमांडिंग बनाएंगे. ICE वर्जन से थोड़ा अलग EV-स्पेसिफिक फ्रंट एंड के साथ ये आकर्षक बनेगी.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट (10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन) मिलने की उम्मीद है. पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और JBL के 12-स्पीकर साउंड सिस्टम Dolby Atmos के साथ प्रीमियम अनुभव देंगे. वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो और 5G कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल रहेंगी.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें Level 2 ADAS, ESP के साथ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर की उम्मीद है. Tata की EV लाइनअप की तरह ये भी हाई सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सकती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 55 kWh (Curvv EV जैसी) और 65 kWh (Harrier EV जैसी) के साथ खरीदा जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में 75 kWh तक का उल्लेख है. RWD और AWD (डुअल-मोटर) दोनों वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे. 166 HP से 238 HP तक पावर और 500 km तक की ARAI क्लेम्ड रेंज मिलने की संभावना है. DC फास्ट चार्जिंग से 20-80% चार्ज मात्र 25 मिनट में हो सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।