Automobile

Cheapest CNG Car With Sunroof: Punch iCNG से Exter तक, कम कीमत में शानदार माइलेज और प्रीमियम फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Cheapest CNG Car With Sunroof: आज के समय में लोग ऐसी कार चाहते हैं, जो पेट्रोल के बढ़ते खर्च से राहत दे, फैमिली के लिए सुरक्षित हो और फीचर्स में भी किसी प्रीमियम कार से कम न लगे. यही वजह है कि CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ग्राहक सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी चाहते हैं, ताकि ड्राइविंग अनुभव ज्यादा शानदार बन सके.

अच्छी बात ये है कि अब भारतीय बाजार में कई ऐसी CNG कारें मौजूद हैं, जिनमें कंपनी-फिटेड सनरूफ, दमदार सेफ्टी और बेहतरीन माइलेज का कॉम्बिनेशन मिलता है. अगर आप भी कम खर्च में एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड CNG कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 3 मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. आइए इनकी कीमत और खासियत पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch iCNG

पंच देश की सबसे सुरक्षित माइक्रो-SUV मानी जाती है और ये सनरूफ के साथ भी उपलब्ध है. टाटा ने इसमें अपनी ट्विन सिलेंडर तकनीक पेश की है, जो लगेज के लिए भरपूर जगह छोड़ती है. इसका सनरूफ फीचर वॉयस कमांड पर भी काम करता है, जो इसे काफी मॉडर्न बनाता है.

इसमें सनरूफ का आनंद लेने के लिए आपको इसके Pure Plus S CNG या उससे ऊपर के वेरिएंट्स को चुनना होगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.40 लाख से शुरू होती है. ये कार लगभग 26.99 km/kg का माइलेज देती है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए किफायती है.

Tata Altroz iCNG

ये देश की पहली ऐसी प्रीमियम हैचबैक है, जिसमें कंपनी फिटेड CNG के साथ सनरूफ का विकल्प दिया गया है. अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए मशहूर इस कार में सनरूफ के जुड़ जाने से ये युवाओं की पहली पसंद बन गई है. इसमें भी आपको ट्विन-सिलेंडर तकनीक के कारण बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

अल्ट्रोज़ के Pure S CNG वेरिएंट में सनरूफ उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.42 लाख से शुरू होती है. पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है, जो 25.0 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Hyundai Exter CNG

एक्सटर वर्तमान में देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली CNG कारों में से एक है. ये माइक्रो-SUV न केवल मस्कुलर लुक देती है, बल्कि इसमें ‘वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ’ जैसे प्रीमियम फीचर भी मिलते है. इसमें कंपनी की डुओ सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बूट स्पेस में काफी जगह मिल जाती है.

इसके HX6 वेरिएंट से आपको सनरूफ मिलना शुरू हो जाती है. बात करें परफॉरमेंस की, तो इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.94 लाख से शुरू होती है. माइलेज के मामले में ये काफी शानदार है और लगभग 27.1 km/kg का बेहतरीन एवरेज प्रदान करती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।