
Oppo F33 को कंपनी ने इसी वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन भी जबरदस्त ऑफर के साथ डिस्काउंट में मिल रहा है। बता दें कि इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन के साथ 80W का फास्ट चार्जर भी मिल रहा है।
Oppo F33 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिसया फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 3800 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे।
इसके अलावा यहां 29,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
डिजाइन- Oppo F33 Pearl White और Forest Green जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। ओप्पो का यह मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखती है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा- Oppo F33 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS पर काम करेगा।
AI फीचर्स- Oppo F33 5G फोन में विभिन्न AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Gemini का भी पूरा सपोर्ट मिलता है।