गर्मियों में EV की रेंज घट रही? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स, बैटरी रहेगी कूल और परफॉर्मेंस दमदार


Last Updated:

भीषण गर्मी आपकी EV की रेंज को तेजी से कम कर सकती है. AC का ज्यादा इस्तेमाल, गर्म बैटरी और गलत चार्जिंग आदतें 30% तक रेंज घटा सकती हैं. लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को ठंडा, हेल्दी और ज्यादा एफिशियंट रख सकते हैं. अगर आप गर्मियों में लंबी और टेंशन-फ्री ड्राइव चाहते हैं, तो ये जरूरी EV टिप्स मिस न करें.

ख़बरें फटाफट

गर्मियों में कम हो गई EV की रेंज? फॉलो करें ये 5 टिप्स, अगले दिन से दिखेगा असरZoom

गर्मियों में ऐसे रखें EV का ख्याल.

गर्मियों में हाई टेंपरेचर EVs की बैटरी पर प्रेशर डालता है, जिससे रेंज में 10-30% तक की कमी आ सकती है. गर्म हवा बैटरी की एफिशियंसी घटाती है, एयर कंडीशनिंग ज्यादा एनर्जी खाती है और फास्ट ड्राइविंग से हीट बढ़ती है. फिर भी कुछ स्मार्ट आदतों और टिप्स से आप अपनी EV की रेंज को काफी हद तक बचाकर रख सकते हैं.

इससे न सिर्फ लंबी ड्राइविंग संभव होगी, बल्कि बैटरी लाइफ भी बढ़ जाएगी. प्री कंडीशनिंग, शेड में पार्किंग और स्मूद ड्राइविंग जैसे करीके गर्मी में EV चलाने वालों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. सही तरीके अपनाकर आप गर्मियों में भी विश्वसनीय और एफिशियंट ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं.

1. छाया में पार्क करें

गाड़ी को धूप में न छोड़ें. जहां तक संभव हो गैरेज, पेड़ की छाया या छायादार जगह पर पार्क करें. इससे केबिन पहले से ठंडा रहता है और AC कम चलानी पड़ती है. अगर घर पर चार्जर है, तो ड्राइव से पहले प्रीकंडीशनिंग (ऐप से केबिन और बैटरी को पहले से कूल करना) जरूर करें. ये ग्रिड बिजली से होता है, बैटरी की ऊर्जा बचती है.

2. AC का स्मार्ट इस्तेमाल करें

AC को फुल ब्लास्ट पर न चलाएं. इसे वेंट मोड का इस्तेमाल करें, जो कम ऊर्जा खाता है. जरूरत हो तो खिड़कियां थोड़ी खोलकर हवा आने दें, लेकिन हाई स्पीड पर नहीं रखें. केबिन को 23-24 डिग्री पर सेट रखें. प्री-कंडीशनिंग के बाद AC को कम रखने से रेंज में अच्छी बचत होती है.

3. स्मूद ड्राइविंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग

फास्ट एक्सेलरेशन और ब्रेकिंग से बचें. धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं, क्रूज कंट्रोल यूज करें और रेगेनेरेटिव ब्रेकिंग को अधिकतम रखें. गर्मी में तेज ड्राइविंग बैटरी को और गर्म करती है. 80-90 km/h की स्पीड पर चलना बेहतर है. इससे रेंज में 10-15 प्रतिशत सुधार हो सकता है.

4. टायर प्रेशर चेक करें और लोड कम रखें

गर्मी में टायर प्रेशर बढ़ जाता है, इसलिए सही PSI पर चेक रखें. कम प्रेशर रोलिंग रेसिस्टेंस बढ़ाता है और रेंज घटाता है. अनावश्यक वजन (बूट में सामान) हटाएं. रूफ कार्गो से भी एयरोडायनामिक ड्रैग बढ़ता है, जो गर्मी में ज्यादा नुकसान करता है.

5. चार्जिंग आदत सुधारें

तेज धूप में फास्ट चार्जिंग से बचें. रात में या ठंडे समय में चार्ज करें. बैटरी को 20-80% के बीच रखने की कोशिश करें. इससे बैटरी ठंडी रहती है और लाइफ बढ़ती है. Level 2 चार्जर का इस्तेमाल करें. ये नॉर्मल के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है. इन ज़रूरी टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपनी EV से बेहतरीन परफॉर्मेंस ले सकते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link