Last Updated:
नई Honda City Facelift लॉन्च से पहले पूरी तरह लीक हो गई है और इस बार सेडान पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाईटेक नजर आ रही है. 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, नई LED लाइट बार, बड़ा टचस्क्रीन और Honda Sensing ADAS जैसे फीचर्स इसे Verna और Virtus के लिए बड़ी चुनौती बना सकते हैं. अगर आप नई प्रीमियम सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.
Honda City Facelift को लॉन्च ले पहले देखा गया है. (फोटो सोर्स- gaadiwaadi)
Honda अपनी पॉपुलर सेडान सिटी के फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है. मई 2026 में होने वाले लॉन्च से ठीक पहले स्पाई इमेजेस और डीलरशिप पर पहुंचे अनकवर मॉडल ने कार के नए डिजाइन और फीचर्स को पूरी तरह उजागर कर दिया है. नई Honda City अब ज्यादा आक्रामक और प्रीमियम लुक के साथ आएगी, जो Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी कंपीटीटिव कारों को टक्कर देगी.
अपडेटेड फ्रंट फेसिया, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और लंबे समय से मांगे जा रहे फीचर्स जैसे वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा इसे सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. 4.58 मीटर लंबाई को बरकरार रखते हुए होंडा ने सेडान को SUV डोमिनेटेड मार्केट में भी प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश की है. कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. ये फेसलिफ्ट स्टाइल, कम्फर्ट, सेफ्टी और एफिशिएंसी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है.
संभावित डिजाइन
2026 Honda City Facelift का फ्रंट पूरी तरह नया है. इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स के साथ फुल-वाइड LED लाइट बार, रिवाइज्ड बोल्ड ग्रिल, नया बंपर और क्लीनर एयर इंटेक डिजाइन मिलेगा. फॉग लैंप्स को हटाकर मॉडर्न लुक दिया गया है. साइड में ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट टेललैंप्स नज़र आएंगे. कुल मिलाकर सिल्हूट पहले जैसा रहेगा, लेकिन ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम फील देगा.
इंटीरियर
केबिन में बड़ा 10.25 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग और सॉफ्ट-टच मटेरियल्स दिए गए हैं. फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स पहली बार शामिल किए जा रहे हैं, जो भारतीय गर्मी में बहुत उपयोगी साबित होंगे. 360 डिग्री कैमरा का डेडिकेटेड बटन भी स्टीयरिंग के पास दिखाया गया है. ओवरऑल इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस लगता है.
फीचर्स और सेफ्टी
नए फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एपल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बड़ा टचस्क्रीन शामिल हैं. हाई वेरिएंट्स में Honda Sensing ADAS सूट भी मिल सकता है. सेफ्टी को मजबूत करते हुए Honda Sensing (Level 2 ADAS) में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि उपलब्ध होंगे. स्टैंडर्ड फीचर्स में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, VSA, रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX जैसे फीचर्स रहेंगे. 360 कैमरा अतिरिक्त सुरक्षा देगा.
इंजन और माइलेज
इंजन में बड़ा बदलाव नहीं है. इसका 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन (लगभग 121 PS पावर) 6-स्पीड मैनुअल या CVT ट्रांसमिशन के साथ आएगा. हाइब्रिड e:HEV वेरिएंट भी जारी रहेगा, जो 126 PS देगा. माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल वेरिएंट शहर में 12-15 kmpl और हाईवे पर 16-18 kmpl दे सकता है, जबकि हाइब्रिड ज्यादा एफिशिएंट होगा.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें