Automobile

Toyota Sales April 2026: Hyryder बनी नंबर-1, Hycross-Crysta की डिमांड बढ़ी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota इंडियन मार्केट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कंपनी ने FY27 की शुरुआत कापी अच्छे नोट पर की. वित्त वर्ष 2027 के पहले महीने यानी अप्रैल 2026 में इनकी कुल 30,159 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 24,833 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21.45 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Toyota Hyryder कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hycross और Crysta की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा, Glanza और Taisor जैसी गाड़ियों को पहले के मुकाबले कम ग्राहक मिले. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Toyota Hyryder

सेल के मामले में पहले नंबर पर हायराइडर है. पिछले महीने इसकी कुल 9115 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इनकी कुल 4642 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 96.36 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹20.19 लाख तक जाती है.

ये मिड-साइज़ SUV आकर्षक और मस्कुलर डिज़ाइन के साथ आती है, जिसमें LED हेडलैंप्स, टेललैंप्स और प्रीमियम स्टाइलिंग दी गई है. इंटीरियर में डुअल-टोन प्रीमियम केबिन, सॉफ्ट टच मटेरियल, स्पेशियस 5-सीटर लेआउट और बेहतरीन फिट-फिनिश मिलता है. फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स उपलब्ध हैं.

सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिए गए हैं. इंजन में 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 PS) विकल्प हैं, जिसमें हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 kmpl तक का ARAI माइलेज देता है. कुल मिलाकर हाइराइडर कम्फर्ट, माइलेज और विश्वसनीयता का शानदार कॉम्बिनेशन है.

Toyota Innova Hycross

लिस्ट में दूसरे नंबर पर इनोवा हाईक्रॉस है. अप्रैल 2026 में इसको कुल 5602 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 4494 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है.

Toyota Innova Crysta

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर क्रिस्टा है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 4028 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3205 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.68 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

ग्लैंजा की मांग घटी है. पिछले महीने इसकी कुल 3360 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बेची गई इसकी कुल 4132 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.68 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Rumion

मामूली बढ़ोतरी की दम पर रुमियन ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 2585 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 2462 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Taisor की 2550 यूनिट, Fortuner की 2253 यूनिट, Hilux की 304 यूनिट, Camry की 199 यूनिट, Velfire की 118 यूनिट और LC300 की मात्र 45 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।