Automobile

MINI Cooper S GP Inspired Edition भारत में लॉन्च, कीमत ₹58.90 लाख, सिर्फ 30 यूनिट्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

MINI ने भारत में अपनी सबसे खास और एक्सक्लूसिव हैचबैक Cooper S GP Inspired Edition लॉन्च कर दी है. सिर्फ 30 यूनिट्स वाली ये लिमिटेड एडिशन कार 204hp पावर, 242 km/h टॉप स्पीड और GP-स्टाइल रेसिंग डिजाइन के साथ आती है. JCW एरो किट, OLED डिस्प्ले, ADAS और प्रीमियम केबिन इसे सड़क पर मिनी रेस कार जैसा फील देते हैं. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

सिर्फ 30 लोगों को मिलेगी ये MINI! 242 KM/H टॉप स्पीड वाला GP Inspired Edition Zoom

MINI Cooper S GP Inspired Edition लॉन्च कर दिया गया है.

MINI Cooper S GP Inspired Edition भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹58.90 लाख है. ये एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसमें पूरे भारत में सिर्फ 30 यूनिट्स उपलब्ध हैं. ये Cooper S JCW Pack पर आधारित है और पूरी तरह CBU (Completely Built Unit) इंपोर्ट की गई है. बुकिंग ₹1.5 लाख टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2026 से हो रही है. सिर्फ एक वेरिएंट उपलब्ध है और इसे Legend Grey कलर के साथ Chili Red एक्सेंट्स में खरीदा जा सकेगा.

ये रेसिंग हेरिटेज को सड़क पर उतारती है. एक्सटीरियर में एक्सक्लूसिव Legend Grey पेंट, Chili Red रूफ और मिरर कैप्स दिए गए हैं. GP-इंस्पायर्ड बॉनेट और साइड स्ट्राइप्स, JCW एरोडायनामिक किट (स्पॉइलर एक्सटेंशन, विंगलेट्स, साइड स्कर्ट्स और रियर डिफ्यूजर) इसे आक्रामक लुक देते हैं. C-पिलर पर 1/30 बैज, 17-इंच JCW Sprint Spoke अलॉय व्हील्स और रेड हब कैप्स मोटरस्पोर्ट वाइब्स बढ़ाते हैं. ये छोटी, कॉम्पैक्ट और स्पोर्टी हैचबैक रोड पर भी ट्रैक-रेडी फील देता है.

केबिन और कम्फर्ट

इसका केबिन स्पोर्टी और प्रीमियम है. JCW स्पोर्ट सीट्स Vescin ब्लैक अपहोल्स्ट्री और कॉर्ड कॉम्बिनेशन में हैं. JCW स्टियरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, इल्यूमिनेटेड GP-थीम्ड डोर सिल्स और 1/30 फ्लोर मैट्स एक्सक्लूसिविटी देते हैं. मिनिमलिस्ट डिजाइन, रिसाइकल्ड टेक्सटाइल्स, एंबियंट लाइटिंग और JCW डैशबोर्ड ट्रिम के साथ केबिन प्रीमियम फील करता है. पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसे मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 9.4-इंच (लगभग 240 mm) सर्कुलर OLED टचस्क्रीन, ‘Hey MINI’ वॉइस असिस्टेंट, हेड-अप डिस्प्ले, हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, MINI डिजिटल की प्लस और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है. वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड कनेक्टिविटी इसे मॉडर्न बनाती है.

सेफ्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ब्रेक असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, रियर व्यू कैमरा, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और Level 1 ADAS (क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट) जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

2.0-लीटर ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन 204 hp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है. इसे 7-स्पीड डुअल क्लच (Steptronic Sport) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. 0-100 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.6 सेकंड में पूरी होती है. टॉप स्पीड 242 km/h है. एडाप्टिव सस्पेंशन स्पोर्टी हैंडलिंग और ड्राइविंग डायनामिक्स प्रदान करता है. माइलेज लगभग 15 kmpl (कंपनी क्लेम) के करीब है. ये रोजमर्रा की ड्राइविंग में भी थ्रिलिंग और मजेदार परफॉर्मेंस देती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।