Automobile

Toyota Hybrid Cars Sales: भारत में Toyota ने पार किया 3 लाख हाइब्रिड कारों का आंकड़ा, Hyryder और Hycross का जलवा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत में हाइब्रिड कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और Toyota ने इसका सबसे बड़ा सबूत पेश कर दिया है. कंपनी ने 3 लाख हाइब्रिड वाहनों की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross ने इस सफलता में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. आखिर क्यों लोग पेट्रोल और EV के बीच हाइब्रिड कारों को सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट.

ख़बरें फटाफट

Toyota Hybrid Cars का जलवा! भारत में 3 लाख बिक्री पारZoom

Toyota Innova Hycross की सबसे ज्यादा डिमांड है.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने भारत में हाइब्रिड वाहनों की बिक्री के 3 लाख यूनिट का महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल कर लिया है. ये उपलब्धि सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है. खासकर तब जब भारतीय खरीदार पेट्रोल कारों और फुल इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच एक व्यावहारिक विकल्प तलाश रहे हैं. बिना किसी एक्सटर्नल चार्जिंग की जरूरत, बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट ने हाइब्रिड्स को मेनस्ट्रीम बना दिया है.

Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross जैसे मॉडल्स ने प्रीमियम सेगमेंट से आगे बढ़कर फैमिली और मिड-साइज सेगमेंट में हाइब्रिड को लोकप्रिय बनाया. इस माइलस्टोन से Toyota की मल्टी-पाथवे स्ट्रैटजी की सफलता साबित होती है, जो सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है. भारतीय बाजार में हाइब्रिड की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि शहरों की ट्रैफिक और लंबी ड्राइव के लिए ये टेक्नोलॉजी सबसे सूटेबल साबित हो रही है.

हाइब्रिड कारों की सेल्स रिपोर्ट

Toyota Kirloskar Motor ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि उसके हाइब्रिड वाहनों की कुल बिक्री 3 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross ने इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई है और ये दोनों मॉडल्स कुल हाइब्रिड सेल्स का करीब 78% हिस्सा रखते हैं. Camry Hybrid और Vellfire जैसे प्रीमियम मॉडल्स ने भी योगदान दिया है. ये माइलस्टोन सिर्फ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स (सेल्फ-चार्जिंग) का है, जिसमें 8 साल की हाइब्रिड बैटरी वारंटी भी शामिल है. कंपनी ने कहा कि ये उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की स्वीकार्यता को दिखाती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

ये कंपनी की पहली मेनस्ट्रीम हाइब्रिड SUV है, जिसने मिड-साइज SUV सेगमेंट में हाइब्रिड को लोकप्रिय बनाया. 2022 में लॉन्च होने के बाद से ये मॉडल बेहतरीन माइलेज और कम फ्यूल खपत के लिए जाना जाता है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम शहर की स्टॉप-गो ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक मोड पर ज्यादा चलता है, जिससे रनिंग कॉस्ट काफी बचती है. Hyryder ने न सिर्फ Toyota की हाइब्रिड सेल्स बढ़ाई, बल्कि Maruti Grand Vitara जैसे कंपीटर्स हाइब्रिड SUV के मुकाबले भी मजबूत स्थिति बनाई. ये मॉडल फैमिली यूजर्स और उन लोगों के बीच पॉपुलर है, जो SUV चाहते हैं लेकिन बेहतर इकोनॉमी भी चाहते हैं.

Toyota Innova Hycross

Innova Hycross ने MPV सेगमेंट को पूरी तरह बदल दिया. Innova का नाम पहले से ही भरोसे का प्रतीक है, लेकिन Hycross हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ इसे अगले लेवल पर ले गई. लॉन्च के बाद से इसने 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री कर ली है और कुल हाइब्रिड सेल्स में टॉप पर है. इसका 2.0L हाइब्रिड सिस्टम लंबी ड्राइव और फैमिली यूज के लिए आइडियल है, जहां 60% तक समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है. Hycross ने डीजल MPV यूजर्स को आकर्षित किया क्योंकि इसमें कम मेंटेनेंस, बेहतर कम्फर्ट और सुपीरियर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है. ये मॉडल हाइब्रिड को लग्जरी से मेनस्ट्रीम सेगमेंट में ले आया है.

Toyota Camry Hybrid

कैमरी हाइब्रिड लंबे समय से Toyota की हाइब्रिड लाइनअप का हिस्सा रहा है. ये सेडान प्रीमियम सेगमेंट में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की शुरुआत का प्रतीक है. शानदार लुक, लग्जरी फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ कैमरी उन एक्जीक्यूटिव्स और फैमिलीज के लिए पसंदीदा है, जो कम्फर्ट और इकोनॉमी दोनों चाहते हैं. हालांकि इसकी बिक्री Hyryder और Hycross जितनी ज्यादा नहीं है, लेकिन ये कुल 3 लाख माइलस्टोन में महत्वपूर्ण योगदान देती है. Camry ने दिखाया कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लग्जरी कारों में भी सफल हो सकती है.

Toyota Vellfire

Vellfire कंपनी की लग्जरी हाइब्रिड MPV है, जो शोफर-ड्रिवेन मार्केट को टारगेट करता है. प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड फीचर्स और पावरफुल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ये उन लोगों के लिए है, जो लग्जरी और इकोनॉमी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं. Vellfire ने हाल ही में 5,000 यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन भी पार किया है. हालांकि इसकी संख्या कम है, लेकिन ये हाई-एंड सेगमेंट में हाइब्रिड की स्वीकार्यता बढ़ाने में मदद करती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।