![]()
Google Pixel 10 फोन अपने फीचर्स के कारण जाना जाता है। फोन का डिजाइन हो या कैमरा सब शानदार है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। अगर आप भी गूगल पिक्सेल 10 लेने जा रहे हैं तो हम आपको एक जबरदस्त ऑफर बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस फ्लैगशिप फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
रिलायंस डिजिटल पर Google Pixel 10 की कीमत अब 79,999 से घटाकर अब 64,999 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही इस फोन को अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 4000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इससे आप गूगल पिक्सेल 10 पर हजारों रुपये बचाकर बेहद सस्ती कीमत में इसे यहां ले सकेंगे।
Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है।
यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है।
गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।
Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है।