Last Updated:
Honda की नई प्रीमियम Hybrid SUV ZR-V कल भारत में एंट्री करने जा रही है. 22kmpl तक माइलेज, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 180hp पावर वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन इसे खास बनाता है. Volkswagen Tiguan और Skoda Kodiaq को चुनौती देने वाली इस SUV की कीमत ₹40 लाख से ऊपर हो सकती है. लॉन्च से पहले जानिए इसके फीचर्स, डिजाइन, इंटीरियर और परफॉर्मेंस से जुड़ी हर बड़ी डिटेल.
Honda ZR-V Hybrid SUV कल यानी 22 मई को लॉन्च होगी.
Honda Cars India कल यानी 22 मई 2026 को ZR-V हाइब्रिड SUV को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है. ये प्रीमियम 5-सीटर क्रॉसओवर CBU रूट से आएगी और कंपनी के लिए ब्रांड बिल्डर की भूमिका निभाएगी. CR-V के छोटे विकल्प के रूप में पोजिशन की गई ZR-V, Volkswagen Tiguan और Skoda Kodiaq जैसे राइवल्स को टक्कर देगी.
होंडा सेंसिंग ADAS, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज का कॉम्बिनेशन ऑफर कर सकती है. अनुमानित कीमत ₹40-50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है, जो इसे लिमिटेड वॉल्यूम वाला हाई-एंड ऑफरिंग बनाएगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
ZR-V का डिज़ाइन स्पोर्टी और मॉडर्न है. इंटरनेशनल स्पेक में ये लगभग 4568 mm लंबी, 1840 mm चौड़ी और 1620 mm ऊंची है. इसमें LED हेडलैंप्स, बड़े फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक सिल्हूट, रियर स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट दिए गए हैं. ये Honda Civic प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो अच्छी हैंडलिंग और सड़क पर मजबूत प्रेजेंस देता है. भारतीय वर्जन में भी इसी स्टाइल की उम्मीद है.
इसका केबिन प्रीमियम डुअल-टोन थीम के साथ आता है. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और हीटेड लेदरेट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डु्अल-जोन AC, वायरलेस चार्जिंग और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं होंगी. स्पेस 5 पैसेंजर्स के लिए आरामदायक होगा.
फीचर्स और सेफ्टी
टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट, Bose साउंड सिस्टम, मल्टी-ड्राइव मोड्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है. ये फीचर्स इसे सेगमेंट में प्रीमियम बनाते हैं. सेफ्टी के लिए Honda Sensing Level-2 ADAS के साथ 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर हाई सेफ्टी रेटिंग की उम्मीद जगाता है.
इंजन और माइलेज
ZR-V में 2.0-लीटर Atkinson-cycle पेट्रोल इंजन के साथ e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. ये कुल 180-184 hp पावर और 240-315 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा और इसे e-CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 0-100 kmph लगभग 7.8 सेकंड में पूरा होने की उम्मीद है. क्लेम्ड माइलेज 17-22 kmpl के आसपास रह सकता है, जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से बेहतर होगा.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें