2026 Honda City Facelift लॉन्च: ₹12 लाख में नया लुक, ADAS और 27kmpl माइलेज


Last Updated:

2026 Honda City Facelift आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है और इस बार Honda ने इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड बना दिया है. नई City में स्पोर्टी डिजाइन, बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360 कैमरा, ADAS सेफ्टी और 27kmpl तक का माइलेज मिलता है. ₹12 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये सेडान सीधे Verna, Virtus और Slavia को चुनौती देने आई है. जानिए कौन-से नए फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे खास बनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

2026 Honda City Facelift इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत मात्र ₹12 लाख से शुरूZoom

2026 Honda City Facelift में डिजाइन के साथ फीचर अपडेट भी हुए हैं.

Honda Cars India ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज सेडान 2026 Honda City Facelift को लॉन्च कर दिया है. नई City में स्टाइलिश एक्सटीरियर अपडेट्स, प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी ने इसे और आकर्षक बना दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹12 लाख रखी गई है.

वेरिएंट ऑप्शन में SV (बेस, ₹12 लाख), V (₹12.80 लाख) और VX (₹13.80 लाख+) शामिल हैं. टॉप वेरिएंट्स में प्रीमियम फीचर्स के साथ कीमत ₹16-19 लाख तक जा सकती है. हाइब्रिड (e:HEV) वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है. मार्केट में ये Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia को टक्कर देगी, आइए डिजाइन से लेकर इसकी फीचर्स अपडेट पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

2026 Honda City Facelift में स्पोर्टियर लुक दिया गया है. नया हनीकॉम्ब ग्रिल, रीडिजाइन्ड फ्रंट बंपर, शार्प LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड LED DRLs इसे मॉडर्न बनाते हैं. रियर में क्लियर-लेंस टेललैंप्स और नई 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. नया फैक्ट्री ब्लैक कलर ऑप्शन (Mafia Black) भी उपलब्ध है, जो कार को प्रीमियम लुक देता है.

केबिन में काफी रिफ्रेशमेंट है. नया 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Elevate स्टाइल), सिक्रेट ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर मैटेरियल क्वालिटी मिलती है. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और मैक्स कूल AC फीचर कम्फर्ट बढ़ाते हैं. स्पेस पहले जैसा ही रूमी है, जो सेगमेंट में बेस्ट रियर सीट कम्फर्ट ऑफर करता है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की बात करें तो नई City में कई नए और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं. टॉप वेरिएंट्स में Honda Sensing ADAS सेफ्टी सूट भी उपलब्ध होगा. सेफ्टी के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, TPMS, ESP, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. टॉप मॉडल्स में ADAS सिस्टम के साथ सेफ्टी और मजबूत हो गई है.

इंजन और माइलेज

इंजन की बात करें तो 2026 Honda City Facelift में वही 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. माइलेज की बात करें, तो मैनुअल वेरिएंट में लगभग 17.8 kmpl और CVT में 18.4 kmpl (ARAI) का माइलेज मिलने की उम्मीद है. हाइब्रिड e:HEV वेरिएंट में 24-27 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link