Automobile

Most Affordable CNG SUV in India: ये हैं देश की सबसे बेस्ट सीएनजी एसयूवी, कीमत मात्र ₹7.79 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Most Affordable CNG SUV in India: भारत में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और पर्यावरणीय चिंताओं के बीच CNG SUVs की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर आप एक सस्ती सीएनजी एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. इस लेख में हम 12 लाख रुपये से सस्ती 5 सबसे अच्छी CNG SUV की लिस्ट लेकर आया हूं. इसमें Maruti Brezza CNG, Tata Nexon CNG, Hyundai Exter CNG, Tata Punch CNG और Maruti Fronx CNG का नाम शामिल है.

कम रनिंग कॉस्ट, अच्छा माइलेज और SUV स्टाइलिंग के साथ व्यावहारिक विकल्प साबित हो रही हैं. ये गाड़ियां शहर की ट्रैफिक और लंबी ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त हैं. फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ ये सुरक्षित, विश्वसनीय और फीचर-लोडेड हैं. चाहे फैमिली यूज हो या रोजाना कम्यूटिंग, ये मॉडल्स बजट में दमदार परफॉर्मेंस, स्पेस और सेफ्टी देते हैं. आइए इन पॉपुलर CNG SUVs के बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. Maruti Brezza CNG

ब्रेजा सीएनजी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार है. 1.5-लीटर K15C इंजन CNG मोड में 88 hp पावर देता है. ARAI माइलेज 25.51 km/kg है. LXi से ZXi वेरिएंट्स 9.17 लाख रुपये से 11.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध हैं. इसमें स्पेशियस केबिन, अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, फीचर्स जैसे टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और मारुति का भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क मिलता है. एक बड़े CNG टैंक के कारण बूट स्पेस थोड़ा कम है, लेकिन प्रैक्टिकलिटी और कम मेंटेनेंस इसे परिवारों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

2. Tata Nexon CNG

नेक्सॉन सीएनजी सेगमेंट में इकलौती टर्बो CNG SUV है. 1.2-लीटर टर्बो इंजन 100 hp पावर और 170 Nm टॉर्क देता है. माइलेज 24 km/kg के आसपास है. कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होकर 13 लाख रुपये तक जाती है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी, अच्छा बूट स्पेस और प्रीमियम फीचर्स जैसे वेंटिलेटेड सीट्स (टॉप वेरिएंट्स में) इसे पावरफुल और सुरक्षित बनाते हैं. परफॉर्मेंस CNG SUVs में सबसे बेहतर है. हालांकि, माइलेज थोड़ा कम है.

3. Hyundai Exter CNG

एक्सटर सीएनजी माइक्रो-SUV कैटेगरी में स्टाइलिश और फीचर-पैक्ड विकल्प है. 1.2-लीटर इंजन 69 hp पावर के साथ 27.1 km/kg माइलेज देता है. कीमत 7 लाख रुपये से 9.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी, रिफाइंड इंजन, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. कॉम्पैक्ट साइज शहर के लिए परफेक्ट है. राइड क्वालिटी अच्छी है, लेकिन हाईवे पर थोड़ी अनस्टेबल लग सकती है.

4. Tata Punch CNG

पंच सीएनजी सबसे किफायती और मजबूत माइक्रो-SUV है. 1.2-लीटर इंजन 73 hp पावर देता है. माइलेज 26.99 km/kg है. कीमत 6.75 लाख रुपये से 10.60 लाख रुपये तक जाती है. भारत NCAP 5-स्टार सेफ्टी, ट्विन CNG सिलेंडर, AMT ऑप्शन और अच्छा बूट स्पेस इसके मुख्य आकर्षण हैं. छोटे साइज के कारण पार्किंग आसान है. शहर की ड्राइविंग के लिए बेस्ट है. हालांकि, हाईवे पर पावर थोड़ी कम लग सकती है.

5. Maruti Fronx CNG

फ्रॉन्क्स सीएनजी क्रॉसओवर लुक वाली स्टाइलिश गाड़ी है. 1.2-लीटर इंजन CNG में 76 hp पावर देता है. शानदार 28.51 km/kg माइलेज के साथ ये सबसे एफिशियंट कारों में से एक है. इसकी कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होती है. ये Sigma और Delta वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें टचस्क्रीन, ऑटो AC और अच्छा माइलेज मिलता है. कम रनिंग कॉस्ट और मारुति का सर्विस नेटवर्क इसे छोटे परिवारों के लिए आकर्षक बनाते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।