Automobile

2026 Tata Curvv EV पर ₹3.8 लाख तक डिस्काउंट, जानें रेंज, फीचर्स और ऑफर डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कूप-SUV की तलाश में हैं, तो मई 2026 आपका सबसे अच्छा समय है. Tata Curvv EV पर Tata Motors भारी डिस्काउंट दे रही है. कंपनी मई 2026 में Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जो 3.8 लाख रुपये तक जाता है. MY24 और MY25 वर्जन पर Creative 45 वेरिएंट को 3.3 लाख तक और बाकी सभी वेरिएंट्स पर 3.8 लाख तक छूट मिल रही है.

MY26 वर्जन पर Creative 45 को 2.8 लाख और अन्य वेरिएंट्स पर 3.3 लाख तक डिस्काउंट उपलब्ध है. ये डिस्काउंट एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी बोनस और अन्य ऑफर्स का कॉम्बिनेशन है. Curvv EV पर ये सबसे आकर्षक डील है, जो खरीदारों को बड़ा फायदा दे रही है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डिजाइन से लेकर बैटरी और रेंज डिटेल तक जान लीजिए.

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Curvv EV भारत की पहली इलेक्ट्रिक कूप-SUV है. इसका बोल्ड और एयरोडायनामिक डिजाइन आकर्षक है. स्लोपिंग रूफलाइन, शार्प LED हेडलैंप्स, डायनामिक ग्रिल, मजबूत व्हील आर्चेस और रियर में कंटीन्यूअस LED लाइट बार इसे खास बनाते हैं. इसकी लंबाई 4310 mm, चौड़ाई 1810 mm और ऊंचाई 1637 mm है, जो स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है.

इंटीरियर मॉडर्न और स्पेसियस है. हाई-क्वालिटी मैटेरियल, टू-स्टेप रिक्लाइन रियर सीट्स, 500-लीटर बूट स्पेस और अच्छा केबिन स्पेस मिलता है. प्रीमियम फील के साथ आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है.

फीचर्स और सेफ्टी

Curvv EV में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, TPMS,लार्ज टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीट्स और कई कनेक्टेड टेक फीचर्स हैं. सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स, ESP, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर (Advanced High-Strength Steel) मिलता है. लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी भी उपलब्ध है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे दो बैटरी ऑप्शन- 45 kWh (150 PS / 215 Nm, ARAI रेंज 502 KM) और 55 kWh (167 PS / 215 Nm, ARAI रेंज 585 KM तक) के साथ खरीदा जा सकता है. फ्रंट-व्हील ड्राइव, लिक्विड-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट मोटर इसे खास बनाते हैं. 70 kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% होने में लगभग 40 मिनट लगता है और ये 0-100 kmph की स्पीड 8.8 सेकंड में पकड़ सकती है. कुल मिलाकर, Curvv EV डिस्काउंट के साथ वैल्यू फॉर मनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कूप SUV बन गई है.

नोट: उपलब्ध डिस्काउंट डीलरशिप, स्टॉक और लोकेशन पर निर्भर करता है. सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।