Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत, जानिए



दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अब अपनी गैलक्सी Z सीरीज 2026 के फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 पर काम कर रही है। कंपनी इन दोनों फोन को हर वर्ष की तरह इस साल भी जुलाई या अगस्त के महीने में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इन दोनों फोन के लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत लीक हो गई है।   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में 8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में कंपनी 120 Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है। फोन में 2600 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा सकती है। यह फोन 16 GB तक RAM और 1TB स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है।

सैमसंग के इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी और इसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 8 में 200 MP का प्राइमरी कैमरा, 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा लगा हो सकता है। फोन में 10 MP के फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Flip 8 की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 Hz रिफ़्रेश रेट मिल सकता है। इस फोन में Exynos 2600 प्रोसेसर लगा हो सकता है।

फोन में 4,300 mAh की बैटरी और इसके लिए 25W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। कैमरे पर गौर करें तो सैमसंग के इस फ्लिप फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा हो सकता है। फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Flip 8 को 1,19,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। तो वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1,85,000 रुपये से शुरू होकर 1,95,000 रुपये तक रखी जा सकती है। 



Source link