Tech News

Google Search में AI से हो गए परेशान? कंपनी नहीं दे रही बंद करने का ऑप्शन, लेकिन ये सीक्रेट ट्रिक्स अभी भी करेंगी काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 25, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • भविष्य में AI-फ्री सर्च मुश्किल, पर मौजूदा तरीके अनुभव बेहतर बना सकते हैं।

Google AI Search: पिछले कुछ सालों में google.com ने अपने सर्च इंजन में तेजी से AI फीचर्स जोड़ने शुरू कर दिए हैं. पहले AI Overviews आए, फिर AI Mode और अब कंपनी एक नया कस्टमाइज्ड सर्च बॉक्स भी लेकर आई है जिसे वह पिछले दो दशकों में Search का सबसे बड़ा बदलाव बता रही है. लेकिन हर यूजर को यह AI अनुभव पसंद आए ऐसा जरूरी नहीं है. कई लोग आज भी पुराने और सिंपल सर्च रिजल्ट्स पसंद करते हैं जहां सीधे वेबसाइट लिंक दिखाई दें और बीच में AI के जवाब न आएं.

समस्या यह है कि Google फिलहाल Search में AI फीचर्स को पूरी तरह बंद करने का कोई आधिकारिक विकल्प नहीं देता. कंपनी AI Overviews को Search का मुख्य हिस्सा मानती है. हालांकि कुछ ऐसे तरीके जरूर मौजूद हैं जिनकी मदद से AI रिजल्ट्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

सर्च के आखिर में जोड़ें -AI

अगर आप Google Search में AI Overview कम देखना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है अपनी सर्च क्वेरी के आखिर में -AI जोड़ना. मान लीजिए आप सर्च करते हैं best gaming laptop 2026 -AI या how to bake pizza -AI तो कई बार Google AI आधारित जवाब दिखाने के बजाय नॉर्मल वेब रिजल्ट्स ज्यादा दिखाता है.

असल में Google लंबे समय से Search Operators सपोर्ट करता है जिनकी मदद से यूजर्स ज्यादा सटीक तरीके से सर्च कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर site: किसी खास वेबसाइट के रिजल्ट दिखाता है जबकि filetype: किसी विशेष फाइल फॉर्मेट जैसे PDF या Excel खोजने में मदद करता है.

इसी तरह -AI भी Google को संकेत देता है कि AI से जुड़े रिजल्ट्स को कम प्राथमिकता दी जाए. हालांकि यह तरीका हर बार पूरी तरह काम नहीं करता लेकिन AI Overviews की संख्या काफी कम हो सकती है.

Web Filter ऑन करके पाएं पुराना Search अनुभव

Google में एक और फीचर मौजूद है जिसे Web Filter कहा जाता है. इसे ऑन करने के बाद AI Overviews, Shopping Widgets, Knowledge Panels और कई AI आधारित एलिमेंट्स हट जाते हैं और आपको पुराने स्टाइल वाला क्लासिक सर्च पेज दिखाई देता है.

इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. सबसे पहले सामान्य तरीके से Google Search करें. इसके बाद Search Bar के नीचे जहां Images, Videos और News जैसे विकल्प दिखाई देते हैं, वहां More पर क्लिक करें और फिर Web चुन लें. इसके बाद आपको केवल वेबसाइट लिंक वाले सिंपल सर्च रिजल्ट्स दिखने लगेंगे जिससे Search अनुभव काफी साफ और तेज महसूस होता है.

दूसरे Search Engine का इस्तेमाल भी बन सकता है समाधान

अगर आप Google के AI फीचर्स से पूरी तरह दूरी बनाना चाहते हैं तो किसी दूसरे Search Engine पर स्विच करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. प्राइवेसी फोकस्ड सर्च इंजन duckduckgo.com⁠� यूजर्स को AI फीचर्स बंद करने का विकल्प देता है. इसमें Search Assist नाम का फीचर मौजूद है लेकिन इसे एक सिंपल टॉगल से ऑफ किया जा सकता है.

वहीं search.brave.com⁠ भी Google जैसा अनुभव देने की कोशिश करता है और इसका अपना अलग वेब इंडेक्स है. Brave में Answer with AI फीचर दिया गया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे Search Settings में जाकर आसानी से बंद किया जा सकता है.

क्या भविष्य में AI से बचना मुश्किल होगा?

टेक कंपनियां तेजी से AI आधारित Search की ओर बढ़ रही हैं और आने वाले समय में यह ट्रेंड और मजबूत हो सकता है. ऐसे में पूरी तरह AI-फ्री Search मिलना मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऊपर बताए गए तरीके इस्तेमाल करके आप काफी हद तक पुराने और क्लीन Search अनुभव का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया धमाका! अब चैट छोड़े बिना भेजें फोटो-वीडियो, नया फीचर देख आ जाएगा मजा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।