2026 Yamaha Sales Report: RayZR, FZ, R15 और Fascino की बंपर बिक्री, XSR ने भी मारी एंट्री


Yamaha Motor India ने अप्रैल 2026 में अपनी घरेलू बिक्री में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स ने कुल सेल्स का करीब 87% हिस्सा हासिल किया. स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों सेगमेंट में Yamaha ने पिछले साल की तुलना में अच्छी ग्रोथ दर्ज की. खासकर प्रीमियम और स्पोर्ट्स सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

RayZR और FZ जैसे पॉपुलर मॉडल्स ने अपनी पोजीशन मजबूत बनाए रखी, जबकि Fascino और R15 ने 80% से ज्यादा की शानदार सालाना ग्रोथ के साथ कमाल किया. नई XSR भी अच्छी शुरुआत करते हुए 6,914 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही. कुल मिलाकर Yamaha ने अपनी प्रोडक्ट स्ट्रैटजी और कस्टमर पसंद को अच्छी तरह बैलेंस किया है. आइए कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Yamaha RayZR

Yamaha RayZR अप्रैल 2026 में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. इसने 17,298 यूनिट्स की बिक्री कर कुल मार्केट शेयर का 25.44% हासिल किया. पिछले साल अप्रैल 2025 में इसकी बिक्री 14,183 यूनिट्स थी, यानी 3,115 यूनिट्स की बढ़ोतरी के साथ 21.96% YoY ग्रोथ दर्ज की गई. युवा खरीदारों और फैमिली यूजर्स के बीच अपनी स्टाइलिश डिजाइन, फ्यूल एफिशिएंसी और कम्फर्ट के कारण RayZR लगातार टॉप पोजीशन पर बना हुआ है.

2. yamaha FZ

FZ सीरीज ने 15,729 यूनिट्स बेचकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई, जो कुल शेयर का 23.13% है. अप्रैल 2025 में 13,482 यूनिट्स बेचने के मुकाबले इस बार 2,247 यूनिट्स ज्यादा बिकीं, यानी 16.67% की सालाना ग्रोथ रही. FZ अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस, एग्रेसिव स्टाइलिंग और रोजमर्रा की कम्यूटिंग के लिए जाना जाता है. युवा और एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक चाहने वाले कस्टमर्स के बीच ये मॉडल बेहद पॉपुलर है.

3. Yamaha Fascino

Fascino ने इस बार कमाल का प्रदर्शन किया. अप्रैल 2026 में इसने 10,430 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल सिर्फ 5,678 यूनिट्स बिकी थीं. नतीजतन 4,752 यूनिट्स की बढ़ोतरी के साथ 83.69% की शानदार सालाना ग्रोथ दर्ज की गई. कुल शेयर 15.34% रहा. प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में Fascino की आकर्षक डिजाइन और फीचर्स ने खासकर महिला खरीदारों को आकर्षित किया है.

4. Yamaha R15

Yamaha R15 ने 9,066 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. अप्रैल 2025 में ये आंकड़ा 4,908 यूनिट्स था, यानी 4,158 यूनिट्स की बढ़ोतरी और 84.72% की बहुत ही मजबूत सालाना ग्रोथ के साथ कुल शेयर 13.33% रहा. स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के बीच R15 अपनी परफॉर्मेंस, हैंडलिंग और रेसिंग जीन के कारण लगातार पसंदीदा बनी हुई है.

5. Yamaha XSR

नई XSR अप्रैल 2026 में 6,914 यूनिट्स बेचकर टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रही. कुल शेयर 10.17% रहा. रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन और यूनिक स्टाइलिंग वाली XSR ने एन्थुजियास्ट्स का ध्यान खूब खींचा है. ये Yamaha की प्रीमियम लाइनअप में मजबूत एंट्री साबित हो रही है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने MT15 की 6741 यूनिट, Aerox की 1708 यूनिट और EC06 की मात्र 102 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, R3/MT03 को पिछले महीने एक भी ग्राहक नहीं मिला.



Source link