2026 Triumph Bonneville T120, Bobber और Speedmaster लॉन्च, कीमत ₹12.17 लाख से शुरू


Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी आइकॉनिक Bonneville रेंज के 2026 मॉडल्स को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Bonneville T120, Bonneville Bobber और Bonneville Speedmaster के अपडेटेड वर्जन पेश किए हैं. ये अपडेट मुख्य रूप से एस्थेटिक, फीचर्स और कुछ कम्फर्ट सुधारों पर फोकस करते हैं, जबकि मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. लॉन्च के साथ कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जो प्रीमियम फील और नए फीचर्स को ध्यान में रखते हुए ठीक ही है.

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Stone Grey कलर) ₹12.17 लाख है. डुअल टोन स्कीम्स जैसे क्रेनबेरी रेड और एजियन ब्लू पर ₹50,000 अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा. T120 ब्लैक वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें ऑल-ब्लैक फिनिश दिया गया है. Bonneville Bobber और Speedmaster दोनों मॉडल्स की कीमत ₹13.52 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो पिछले मॉडल्स से ₹30,000 से ₹65,000 तक महंगी हैं. आइए जानते हैं कि इनमें क्या कुछ ऑफर किया गया है?

2026 Bonneville T120

मैकेनिकली ये 1,200cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस है, जो 80 hp पावर और 105 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये इंजन अब Euro 5+ कंप्लेंट है और लाइटर क्रैंक के कारण बेहतर रिस्पॉन्स देता है. वजन में कुल 7 kg की कमी की गई है, जो हैंडलिंग को और स्पोर्टियर बनाती है.

नए अपडेट्स में सबसे प्रॉमिनेंट फुल एलईडी हेडलैंप है, जो क्लासिक राउंड डिजाइन को बनाए रखते हुए बेहतर रोशनी देता है. अन्य फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, USB-C चार्जिंग पोर्ट और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं. सस्पेंशन में कार्ट्रिज फॉर्क और ट्विन रियर शॉक्स हैं, जबकि ब्रेकिंग सिस्टम में ब्रेम्बो कैलिपर्स दिए गए हैं. फ्यूल टैंक 14 लीटर का है.

T120 अपने नियो रेट्रो स्टाइल के लिए पॉपुलर है. 2026 मॉडल में नए कलर ऑप्शन्स, रिवाइज्ड ग्राफिक्स और प्रीमियम फिनिश के साथ ये और आकर्षक हो गई है. ये उन राइडर्स के लिए परफेक्ट ह, जो क्लासिक लुक के साथ परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी चाहते हैं.

Bonneville Bobber और Speedmaster

बॉबर में मिनिमलिस्ट कस्टम लुक है. 2026 अपडेट में बड़ा 14-लीटर फ्यूल टैंक, रिवाइज्ड बॉडीवर्क, लाइटर अल्यूमिनियम व्हील्स और बेहतर सीट दिया गया है, जो लॉन्ग-डिस्टेंस कम्फर्ट बढ़ाता है. Speedmaster क्रूजर स्टाइल की है, जिसमें फुटबोर्ड्स, वाइड हैंडलबार और रिलैक्स्ड एर्गोनॉमिक्स हैं. दोनों में LED लाइटिंग, अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स और नए कलर ऑप्शन शामिल हैं.

ये मॉडल्स उन राइडर्स के लिए परफेक्ट हैं, जो स्टाइलिश, टॉर्की और कम्फर्टेबल राइड चाहते हैं. Bobber की रॉ अपील और Speedmaster की क्रूजिंग क्षमता बेजोड़ है. ट्रायम्फ ने इन अपडेट्स के साथ Bonneville रेंज को और परिपक्व बनाया है. कीमत बढ़ने के बावजूद प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, राइडिंग एक्सपीरियंस और ब्रांड वैल्यू इसे जस्टिफाई करती है. कंपनी ने 116 से ज्यादा ऑफिशियल एक्सेसरीज़ भी ऑफर की हैं, जिनसे बाइक को पर्सनलाइज किया जा सकता है.



Source link