Automobile

E85 फ्यूल आ गया, अब आपकी E20 वाली कार का क्या होगा? गाड़ी हो उससे भी पुरानी तो? सब जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

E85 Fuel Launch: E85 फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई लोगों को डर है कि अब उनकी E20 कारें बेकार हो जाएंगी या सामान्य पेट्रोल मिलना बंद हो जाएगा. लेकिन सरकार ने इन आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा है कि E85 और E20 अलग-अलग तरह के गाड़ियों के लिए हैं. ऐसे में मौजूदा पेट्रोल और E20 वाहन मालिकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

ख़बरें फटाफट

E85 फ्यूल आ गया, अब आपकी E20 वाली कार का क्या होगा? सरकार ने दिया जवाबZoom

E85 Fuel हुआ लॉन्च

E85 Fuel Launch: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर केंद्र सरकार ने E85 फ्यूल लॉन्च किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि सरकार E85 फ्यूल आने से पुरानी गाड़ियां खराब हो जाएंगी. कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि सामान्य पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो जाएगा और सबको मजबूरी में E85 पेट्रोल ही डलवाना पड़ेगा. लेकिन अब सरकार ने खुद सामने आकर इन बातों पर सफाई दी है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन दावों को गलत बताया है. पुरी ने साफ किया है कि E85 पेट्रोल हर गाड़ी के लिए नहीं है, बल्कि यह सिर्फ खास तरह की गाड़ियों के लिए बनाया गया है.

क्या है E85 पेट्रोल और यह E20 से कैसे अलग है?
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकार ने E85 ईंधन को लॉन्च किया. दोनों में सबसे बड़ा अंतर इसमें मिलने वाले इथेनॉल (एक तरह का पर्यावरण-फ्रेंडली फ्यूल) की मात्रा का है. अभी हमारी गाड़ियों में जो E20 पेट्रोल डलता है, उसमें 20% इथेनॉल और 80% सामान्य पेट्रोल होता है. वहीं, नए E85 ईंधन में 80% से 85% तक इथेनॉल होगा और सिर्फ 14% से 19% तक पेट्रोल होगा.

क्या आप अपनी पुरानी गाड़ी में E85 पेट्रोल डाल सकते हैं?
इसका सीधा जवाब है- बिलकुल नहीं. सामान्य पेट्रोल या E20 गाड़ियां इस ईंधन को नहीं झेल सकतीं. E85 पेट्रोल सिर्फ विशेष रूप से बनी ‘फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों’ (FFVs) के लिए है. लोग इस ईंधन को अपनाएं, इसलिए सरकार ने इसे सामान्य पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता रखा है. दिल्ली में इसकी कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. साथ ही, इससे प्रदूषण में भी 61% तक की कमी आएगी.

चिंता की कोई बात नहीं: सरकार ने क्या कहा?
अगर आपके मन में यह डर है कि आपकी मौजूदा गाड़ी बेकार हो जाएगी तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ”आपकी E20 गाड़ी लंबे समय तक आराम से चलेगी. E85 आने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि E20 या सामान्य पेट्रोल गाड़ियां बंद हो जाएंगी. पेट्रोल पंपों पर E85 की मशीनों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर लिखा होगा- ‘केवल E85 वाली कारों के लिए.”

आत्मनिर्भर बनेगा देश
उन्होंने आगे बताया कि ब्राजील जैसे देशों में यह ईंधन सालों से इस्तेमाल हो रहा है. फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली गाड़ियां 20% से लेकर 100% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर आसानी से चल सकती हैं. इससे हमारे किसानों की आमदनी बढ़ेगी, भारत को दूसरे देशों से कम कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा. अब भारत में ही 100% स्वदेशी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां भी लॉन्च की जा रही हैं.

About the Author

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।